Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छठी कार्यक्रम में विवाद बना खूनी झगड़ा: युवक ने तलवार से बुजुर्ग का गला काटा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में छठी कार्यक्रम के दौरान युवक ने तलवार से पड़ोसी का गला काट दिया। ग्राम तुरेकेला खड़ियापारा ​​​​​​में 3 जुलाई को संपत खड़िया के बच्चे की छठी मनाई जा रही थी। इस दौरान अर्जुन खड़िया (26) और एक अन्य युवक के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया।

कार्यक्रम में मौजूद पड़ोसी केंदाराम खड़िया (65) विवाद शांत कराने पहुंचा। गुस्से में आकर अर्जुन खड़िया तलवार लेकर आया और बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, लोगों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया था, लेकिन बुजुर्ग जैसे ही बाथरुम गया तो युवक ने उस पर पीछे से वार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

See also  निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी...

जानिए क्या है पूरा मामला

मृतक केंदाराम ग्राम तुरेकेला खड़ियापारा का रहने वाला था। उसकी बेटी सुकवारा बाई खड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बेटी ने बताया कि 3 जुलाई को उनके घर के पास रहने वाले संपत खड़िया के घर छठी कार्यक्रम था। जिसमें गांव के कई लोग शामिल हुए थे।

Advertisment

इसी दौरान रात में अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम में मौजूद उसके पिता केंदाराम खड़िया समेत जवाहर खड़िया, जीवन खड़िया और अन्य ग्रामीणों ने दोनों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया। तब अर्जुन खड़िया गुस्से में वहां से चला गया।

See also  9 लाख रुपए से अधिक का बोनस मिला, मोदी की गारंटी पर भरोसा पूरा हुआ, बलौदाबाजार भाठापारा जिले के ग्राम अमेठी के किसान अनिल कुमार ने बताया, कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जिन्होंने मोदी की गारंटी को इतने जल्दी किसानों के लिए पूरा कर दिया...

तलवार लहराकर डराया, फिर हमला

लेकिन कुछ देर बाद अर्जुन तलवार लेकर फिर लौटा। तलवार लहराकर वह लोगों को डराने-धमकाने लगा। इस दौरान भी केंदाराम ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पीछे से आकर अर्जुन ने बुजुर्ग गले में तलवार से जोरदार वार कर दिया।

मौके से आरोपी हुआ फरार

घटना को अंजाम देकर आरोपी अर्जुन मौके से भाग गया था। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। जहां आरोपी अर्जुन को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी रोजी-मजदूरी का काम करता है। मृतक के घर के पास ही उसका मकान है।

See also  धमतरी गरियाबंद के सीमांत ग्राम सेमरा के जंगल पहाड़ी में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में किया गया एक नक्सली का शव बरामद, मुठभेड़ के पश्चात हथियार 312 बोर देशी कट्टा,नक्सली साहित्य एवं नक्सली सामग्री सहित अन्य सामान किया गया बरामद...

हत्या के अपराध में जेल भेजा गया

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!