Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: आरोपियों ने गार्ड रूम में की शराबखोरी, दी धमकी

कोलकाता: कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में पुलिस ने नए खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा और उसके साथी (प्रमित मुखर्जी और जैब अहमद) ने कॉलेज के गार्ड रूम में घंटों तक शराब पी।

सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी को धमकाया कि वह इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताए। इसके बाद ईएम बाइपास पर एक ढाबे पर खाना खाने गए। फिर अपने-अपने घर लौट गए।

पुलिस के अनुसार, घटना के अगले दिन 26 जून को मनोजीत मिश्रा को जब हालात की गंभीरता का एहसास हुआ तो उसने साउथ कोलकाता के देशप्रिय पार्क इलाके में रहने वाले एक प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क किया। वह व्यक्ति पहले भी उसकी मदद कर चुका था। हालांकि, इस बार उसने मनोजीत से पीछे हटने की सलाह दी।

See also  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित...

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में 25 जून को गैंगरेप एक छात्रा से गैंगरेप हुआ था। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा यहीं का पूर्व छात्र है। बाकी 2 आरोपी मौजूदा स्टूडेंट्स हैं। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!