Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR NEWS : रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज की मान्यता प्रक्रिया रद्द, NMC ने 3 डॉक्टर्स को किया ब्लैकलिस्ट…

रायपुर। राजधानी स्थित रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के नाम पर करोड़ों की रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 3 वरिष्ठ डॉक्टर्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इस मामले में CBI ने कुल 6 लोगों को एक जुलाई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

रिश्वत की रकम और कार्रवाई
CBI की रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए 1.62 करोड़ रुपये की डील तय हुई थी। निरीक्षण से ठीक पहले डॉ. मंजप्पा ने अपने साथी डॉ. सतीशा एए को हवाला के जरिए 55 लाख रुपये लेने का निर्देश दिया था। CBI ने बेंगलुरु में जाल बिछाकर एक जुलाई को इस रकम को बरामद किया था।
कार्रवाई में CBI ने 16.62 लाख रुपये डॉ. चैत्रा के पति रविचंद्रन केएफ से और 38.38 लाख रुपये सतीशा एए से बरामद किए।

See also  CG NEWS : ई-केवायसी से वंचित हितग्राहियों का मुद्दा सदन में गूंजा, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन

मामले में CBI की जांच

जांच में खुलासा हुआ कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने NMC की टीम को रिश्वत देकर निरीक्षण से पहले ही उनके आने की जानकारी हासिल कर ली थी। इसके बाद घोस्ट फैकल्टी, नकली मरीज और फर्जी उपस्थिति जैसी तरकीबों से निरीक्षण को अनुकूल दिखाया गया। जिसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने NMC के निरीक्षकों को रिश्वत दी थी।

ब्लैकलिस्ट किए गए डॉक्टर
डॉ. चैत्रा एमएस- एसोसिएट प्रोफेसर, श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु
डॉ. मंजप्पा सीएन- प्रोफेसर और एचओडी (ऑर्थोपेडिक्स), मांड्या इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कर्नाटक
डॉ. अशोक शेल्के- सदस्य, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
अन्य गिरफ्तार आरोपी
सतीशा एए- निजी चिकित्सक के संचालक
अतुल कुमार तिवारी- निदेशक, श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च
रविचंद्रन केएफ- डॉ. चैत्रा के पति
आरोपियों पर न्यायिक कार्रवाई

Advertisment

सभी आरोपियों को विशेष CBI अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज की आगामी सत्र की मान्यता प्रक्रिया को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।

See also  मंत्री टंक राम वर्मा विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल, प्रदेशवासियों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की, कांवड़ यात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत और मोतीलाल साहू भी उपस्थित रहे...

मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस कार्रवाई को भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि CBI एक स्वतंत्र एजेंसी है और आगे भी जहां गड़बड़ी होगी, कार्रवाई होती रहेगी। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा भी दी जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!