Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ की हुई भव्य शुरुआत, रॉकिंग स्टार यश, रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर का द इंट्रोडक्शन 3 जुलाई को 9 शहरों में एक साथ होगा लॉन्च!

मुंबई। अब तक की सबसे बड़ी फिल्म रामायण की शुरुआत अब होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों में पहले दिन से ही जबरदस्त उत्साह है। अब फिल्म का पहला यूनिट 3 जुलाई को देश के 9 बड़े शहरों में लॉन्च किया जाएगा। इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं विजनरी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, जो इसे एक भव्य और ऐतिहासिक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस लॉन्च के साथ रामायण की सिनेमाई यात्रा का पहला कदम उठाया जाएगा।

देश के 9 बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में रामायण फिल्म का खास और बड़ा लॉन्च किया जाएगा। इसका मकसद है इस बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी और सोच को सीधे देश के लोगों और मीडिया तक पहुंचाना। ये सिर्फ एक लॉन्च नहीं है, बल्कि एक शुरुआत है जहां दुनिया की सबसे पुरानी कहानी को आज की नई तकनीक और शानदार इंटरनेशनल टीम के साथ फिर से दिखाया जाएगा।

See also  जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने मड़वा पावर प्लांट के श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का किया वर्चुअली शुभारंभ...

रामायण की शुरुआत से ही इसे लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्सुकता रही है। वजह ये है कि इसमें भारत की सबसे पूजनीय कहानी को दुनियाभर के बेहतरीन फिल्म बनाने वालों और टेक्निकल टीम के साथ मिलाकर दिखाया जा रहा है। ये फिल्म भारत और विदेश की टीम के साथ मिलकर बनाई जा रही है। पहले यूनिट का लॉन्च एक बड़ी शुरुआत है, जिससे रामायण की दुनिया तैयार की जा रही है, जो अलग-अलग देशों, सभ्यताओं और पीढ़ियों को जोड़ेगी।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डनेग द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रामायण, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई जा रही है। इस महाकाव्य का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

See also  मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्वप्रमाणीकरण, मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक...

अगर सिर्फ पहले यूनिट के लॉन्च को नौ शहरों में इतने भव्य तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है, तो सोचिए फिल्म रिलीज़ होने पर इसका ग्लोबल असर कितना बड़ा होगा। ‘रामायण’ की यात्रा अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है और अब पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!