Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्लॉकबस्टर से ब्लैकबोर्ड तक…दिलजीत दोसांझ के बारे में पढ़ेंगे कनाडा यूनिवर्सिटी के छात्र, सिंगर बने सिलेबस का हिस्सा

मुंबई : मशहूर गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवादों में आ गए हैं. इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आने वाली हैं. इसे लेकर दिलजीत को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इसी बीच दिलजीत के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एक तरफ सिंगर विवादों में घिर गए तो दूसरी ओर उन्हें कनाडा की एक यूनिवर्सिटी ने बड़ा तोहफा दे दिया है.

कनाडा की टोरंटो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी अब दिलजीत पर एक कोर्स शुरू करने जा रही है. इसमें यहां के स्टूडेंट्स दिलजीत के बारे में पढ़ेंगे. जिससे उन्हें सिंगर को और करीब से जानने का मौका मिलेगा. इसके अलावा कोर्स से स्टूडेंट्स पंजाबी म्यूजिक और कल्चर को भी बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. ये गुड न्यूज दिलजीत की टीम ने शेयर की है.

See also  10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, नंबर-1 बनी कंपनी, Bajaj, Ather और Ola को छोड़ा पीछे

कनाडा की यूनिवर्सिटी में दिलजीत के बारे में पढ़ेंगे स्टूडेंट्स
दिलजीत दोसांझ की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ”कनाडा में टोरंटो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी एक्टर-सिंगर के कल्चरल और ग्लोबली इफेक्ट पर एक कोर्स शुरू कर रही है, जो 2026 से शुरू होगा. क्रिएटिव स्कूल के जरिए प्रस्तुत होने वाला ये कोर्स म्यूजिक, पहचान और दक्षिण एशियाई प्रवासियों पर उनके प्रभाव पर प्रकाश डालेगा. जो बताएगा कि कैसे पंजाबी आइकन ने वैश्विक स्तर पर पॉप कल्चर को नया रूप दिया है.” पोस्ट में आगे लिखा है, ”ये ऐलान भारत में दिलजीत की अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 को लेकर हो रही आलोचना के बीच किया गया है. इसे बैन करने की मांग की जा रही है. जहां दुनिया का एक हिस्सा विरोध कर रहा है, वहीं दूसरा हिस्सा उनकी विरासत की स्टडी करने की तैयारी कर रहा है. दिलजीत की जर्नी अब केवल चार्ट-टॉपिंग नहीं है ये सिलेबस के योग्य है.”

See also  घायलों की मदद कर रहे पुलिसकर्मी व राहगीरों को वाहन ने कुचला, 1 की मौत, 4 गंभीर...

दिलजीत के बारे में
41 वर्षीय दिलजीत दोसांझ सिंगर होने के साथ ही शानदार अभिनेता भी हैं. वो बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू करने वाले दिलजीत अब एक ग्लोबल स्टार बन चुके हैं. दुनियाभर में वो कॉन्सर्ट करते हैं और दुनियाभर में खास नाम बना चुके हैं. ‘मूनचाइल्ड’ और ‘G.O.A.T’ नाम के उनके एल्बम ने वर्ल्डवाइड सुर्खियां बटोरी थीं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!