Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बड़े बजट के सिनेमा का नया चेहरा: बॉलीवुड की पॉवर लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं अभय वर्मा

एसआरके की अगली फिल्म से लेकर बड़े बजट की फिल्मों और स्टार-स्टडेड कोलेबरेशन तक, नेटफ्लिक्स के फ्लैगशिप शो का चेहरा बनने तक अभय वर्मा वाकई 2025 के सबसे चर्चित सितारे बन चुके हैं
मुंबई, 24 जून 2025: अभय वर्मा की सफलता रफ्तार पकड़ चुकी है और वे आज के बॉलीवुड के सबसे एक्साइटिंग यंग टैलेंट बन चुके हैं। इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स और प्रोडक्शन हाउस उन्हें साइन करने के लिए लाइन में हैं। यह साफ है कि अभय सिर्फ एक उभरते सितारे नहीं, बल्कि मौजूदा समय के सबसे बड़े नाम बन चुके हैं।

अभय जल्द ही शनाया कपूर के साथ ‘जेसी’ में नजर आएँगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन शुजात सौदागर कर रहे हैं। इस नई जोड़ी को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह है।

See also  कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की ली बैठक, ''विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का जिले में बेहतर आयोजन करें सुनिश्चित - कलेक्टर...

अभय ‘लैके लैका’ नामक फिल्म में भी नजर आएँगे, जिसका निर्देशन ‘एनिमल’ फिल्म के लेखक सौरभ गुप्ता कर रहे हैं। इसमें उनके साथ रशा ठडानी दिखाई देंगी। यह भी एक ज़ोरदार और बहुप्रतीक्षित नई जोड़ी है।

इसके अलावा अभय सिद्धार्थ आनंद की अगली बड़ी फिल्म ‘किंग’ में भी शामिल हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और सुहाना खान भी अहम् भूमिकाओं में होंगे।

Advertisment

इतना ही नहीं, अभय नेटफ्लिक्स इंडिया के फ्लैगशिप शो ‘सफेद सागर’ में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह शो 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित है, जिसे ओनी सेन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सीरीज़ में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल और दिया मिर्जा भी हैं।

See also  Stock Market Crash : निफ्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट, अमेरिकी जॉब डेटा ने तोड़ा बाजार का दम

चाहे वह देशभक्ति हो या रोमांस, ड्रामा हो या एक्शन, अभय वर्मा हर जॉनर में कमाल दिखा रहे हैं। उनके पास सबसे बड़े कोलेबरेशंस, दमदार परफॉर्मेंस और अटूट डेडिकेशन है, जिससे यह साफ है कि बॉलीवुड का भविष्य आ चुका है और उसका नाम है अभय वर्मा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!