Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Korba news : अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के सख्त निर्देशों के बावजूद रेत माफिया बेखौफ नजर आ रहे…

कोरबा। कोरबा जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के सख्त निर्देशों के बावजूद रेत माफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार तान नदी सहित कई क्षेत्रों में प्रतिदिन ट्रैक्टर व ट्रेलरो के माध्यम से बड़े पैमाने पर रेत का खनन किया जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि यह उत्खनन वन अधिकार क्षेत्र से किया जा रहा है, लेकिन वन एवं खनिज विभाग इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह अवैध कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे लगातार संचालित हो रहा है। बताया जा रहा हैं की कुछ ट्रैक्टर मालिक तान नदी से रेत निकालकर उसे कोनकोना गौठान में डंप करते हैं, जहां से इसे बिना किसी रॉयल्टी भुगतान के प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत बनाए जा रहे पुल निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह पूरा खेल बांगो थाना से कुछ किलोमीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है, बावजूद इसके न तो पुलिस विभाग और न ही प्रशासनिक अधिकारी किसी प्रकार की ठोस कार्यवाही कर रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत श्रम वीर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

इससे शासन को हर दिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। हाल ही में कोरबा जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और विक्रय पर रोक लगाने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए थे। बैठक में वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, खनिज विभाग के उप संचालक प्रमोद नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!