Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा-बालको वन परिक्षेत्र के जंगलों में अवैध मिट्टी उत्खनन के मामले में वन विभाग की सतर्कता से एक बड़ा खुलासा…

कोरबा। कोरबा-बालको वन परिक्षेत्र के जंगलों में अवैध मिट्टी उत्खनन के मामले में वन विभाग की सतर्कता से एक बड़ा खुलासा हुआ है। वन विभाग द्वारा पूर्व में जप्त की गई जेसीबी मशीन को किसी अज्ञात लोगो ने विभागीय कार्यालय परिसर से गायब कर दिया था जिसे अब कुसमुंडा खदान क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी साजिश को वाहन मालिक के इशारे पर अंजाम दिया गया था।

जानकारी के अनुसार 3 जून की देर रात बालको रेंज के वनरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सराईपाली ग्राम के जंगलों के कक्ष क्रमांक ओए 1243 में एक जेसीबी मशीन द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान मशीन ऑपरेटर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा, जिसके बाद जेसीबी को जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में रखा गया। हालांकि, कुछ ही दिनों के भीतर रात्री 2 से 3 बजे दरम्यानी रात को अज्ञात लोग विभागीय परिसर में घुसकर उक्त जेसीबी मशीन को ले गए। इस घटना की रिपोर्ट वनरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा बालको थाने में दर्ज कराई गई थी।

See also  सम्मान-व्यक्तित्व में सादगी 30 वर्षों का संघर्ष, एक दशक का संकल्प ! डाँ राघवेन्द्र पाण्डेय भारत गौरव रत्न सहीत पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे गए

मामले की गंभीरता को खते हुए वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देश पर एसडीओ आशीष खेलवार एवं बालको वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार के नेतृत्व में जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि वह जेसीबी मशीन कुसमुंडा खदान क्षेत्र में संचालित की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वाहन चालक के कब्जे से जेसीबी को बरामद कर लिया गया। बालको परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आयी हैं कि जेसीबी को रुमगरा निवासी वाहन मालिक के निर्देश पर ही विभागीय परिसर से बाहर निकाला गया था। इस गंभीर मामले में अब वन विभाग सख्त रुख अपनाते हुए जेसीबी को राजसात करने की कार्यवाही कर रहा है।

See also  CG Police Bharti: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भर्ती रद्द नहीं, 129 अभ्यर्थियों की जांच, खाली पद वेटिंग

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!