Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सर्व शैक्षिक संगठन ने कलेक्टर, डीईओ से महिला एबीईओ को प्रभार देने की मांग…

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह में पदस्थ महिला एबीईओ रत्ना थवाईत को बीईओ का प्रभार देने सर्व शैक्षिक संगठन ने कलेक्टर व डीईओ को ज्ञापन सौपकर मांग की है। संगठन ने बम्हनीडीह में एबीईओ रहते दूसरे ब्लॉक के जूनियर एबीईओ को बम्हनीडीह बीईओ बनाने का विरोध किया है। शासन के नियमानुसार ब्लॉक के ही एबीईओ को प्रभार देना है। नियम विरुद्ध बलौदा ब्लॉक के एबीईओ ललित जाटवर को प्रभार दे दिया गया है जो गलत है यही नही उन्हें वित्तीय प्रभार भी सौप दिया गया है ये भी अनुचित है। संगठन ने शीघ्र एबीईओ रत्ना थवाईत को प्रभार देने की मांग की है। सर्व शैक्षिक संगठन में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ,छत्तीसगढ़ टीचर्स एशोसियेशन, शालेय शिक्षक संघ, सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ,संयुक्त शिक्षक संघ,छत्तीसगढ़ लिपिक शासकीय कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ,सीएसी संघ शामिल है ।ज्ञापन सौंपने वालों में भुवनेश्वर देवांगन प्रांतीय मंत्री, धन्यकुमार पांडेय जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, बसंत चतुर्वेदी प्रदेश उपाध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह जिलाध्यक्ष, माखन राठौर जिला उपाध्यक्ष, विकेश केशरवानी जिला कोषाध्यक्ष, उमेश तेम्बुलकर ब्लॉक अध्यक्ष बम्हनीडीह, संतोष शुक्ला जिलाध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ, गोकुल जायसवाल प्रांतीय सलाहकार, छबि पटेल प्रांतीय संगठन मंत्री, रविन्द्र राठौर जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, संतोष चौहान ब्लॉक अध्यक्ष बम्हनीडीह, विकास सिंह जिलाध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, कौशलेश क्षत्रिय प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शा कर्मचारी संघ, संतराम साहू तहसील अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, लखन कश्यप, रामकिशोर देवांगन सीएसी संघ ब्लॉक बम्हनीडीह शामिल थे ।

See also  खैरपाली मर्डर अपडेट : पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग और बेटी की हत्या—खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!