Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पेट्रेशियन होटल में पुलिस की रेड, कोलकाता की दो युवतियां और हुक्का पार्टी करते पांच युवक पकड़े गए

बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित पेट्रेशियन होटल में बुधवार देर रात पुलिस की छापेमारी हुई। सिरगिट्टी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में कुछ बाहरी युवक-युवतियां संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं।

छापेमारी के दौरान कोलकाता की दो युवतियां और पांच युवक होटल के कमरे में शराब और हुक्का पीते हुए पकड़े गए। पकड़े गए युवकों में तुषार अग्रवाल, दीपेश हरिरमानी, नवीन पाल, रोहन हाजरा, अविनाश सिंह ठाकुर और अजय मौर्य शामिल हैं। कमरा नंबर 2008, तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक था।

पुलिस जांच में होटल रजिस्टर की एंट्री विधिवत पाई गई, इसलिए पूछताछ के बाद युवकों और युवतियों को छोड़ दिया गया। हालांकि, होटल प्रबंधन पर कोटापा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है।

See also  महानदी जल विवाद सुलझाने को छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहल,इंजीनियरों की टीम हर हफ़्ते करेगी काम, महानदी पर बनेगा समन्वय का नया ढाँचा

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि होटल की गतिविधियों पर पहले भी संदेह जताया गया था, इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। मामले की आगे जांच जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!