Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोंटा IED ब्लास्ट स्थल पहुंचे आईजी सुंदरराज

सुकमा। नक्सलियों के द्वारा 10 जून को भारत बंद का आव्हान किया गया था, इसके अलावा नक्सलियों के द्वारा एक पोकलेन को आग लगा दिया गया था। इसी मामले को लेकर सर्चिंग पर गए पुलिस के अधिकारियों को आता देख नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

इस हमले में एएसपी शहीद हो गए, जबकि थाना प्रभारी व एसडीओपी घायल हो गए। इस घटना के बाद मंगलवार को बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. सुकमा जिले के कोंटा में घटनास्थल पहुंचे, जहाँ जांच के बाद आला अधिकारियों की बैठक भी ली।

ज्ञात हो कि सुकमा जिले के कोंटा थाने से महज 3 किमी दूर कोंटा-सुकमा मार्ग में नक्सलियों ने रविवार की रात एक पोकलेन को आग लगा दी, जिसके बाद सोमवार को पैदल गश्त पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के साथ एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर व कोंटा थाना प्रभारी सोनल गवला भी साथ में मौजूद थे। घटनास्थल के निरीक्षण से वापस आने के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस घटना में एएसपी शहीद हो गए, जबकि एसडीओपी व थाना प्रभारी घायल हो गए। इस घटना के बाद डीआईजी कमलोचन कश्यप भी घटनास्थल पहुँचे।

See also  सीएमडी एसईसीएल के मुख्य आतिथ्य में डीएवी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!