Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस हफ्ते बाजार में आएंगे चार IPO धमाके

मुंबई : भारत का शेयर बाजार इस हफ्ते निवेशकों के लिए नए अवसरों से भरा हुआ है. जहां एक ओर एक SME कंपनी अपने IPO की लिस्टिंग की तैयारी में है, वहीं तीन नई कंपनियां बाजार में एंट्री लेने को तैयार हैं. निवेशकों के लिए यह हफ्ता रोमांचक हो सकता है, क्योंकि अलग-अलग सेक्टर से आ रहे ये IPO विविध पोर्टफोलियो बनाने का अच्छा मौका दे रहे हैं.

इस हफ्ते खुलेंगे ये 3 नए IPO
सचीरोमे लिमिटेड IPO
ओपनिंग डेट: 9 जून 2025
क्लोजिंग डेट: 11 जून 2025
फंड रेजिंग टारगेट: ₹61.62 करोड़
प्राइस बैंड: ₹96 – ₹102 प्रति शेयर
सचीरोमे लिमिटेड फ्लेवर और फ्रैग्रेंस डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी है. इसका उपयोग FMCG, परफ्यूम, और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में होता है. यह IPO खासतौर पर उन निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकता है जो कंज्यूमर गुड्स और लाइफस्टाइल से जुड़ी कंपनियों में निवेश करना पसंद करते हैं.

See also  ACB arrested sarpanch– sachiv:– एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया सरपंच– सचिव को किया गिरफ्तार,

ओपनिंग डेट: 10 जून 2025
क्लोजिंग डेट: 12 जून 2025
फंड रेजिंग टारगेट: ₹51.30 करोड़
प्राइस बैंड: ₹100 – ₹110 प्रति शेयर
यह कंपनी बिजली के केबल और एल्यूमिनियम वायर रॉड्स बनाती है और EHS (Environment, Health and Safety) स्टैंडर्ड्स को फॉलो करती है. इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर में रुचि रखने वाले निवेशकों के लिए यह एक संभावनाओं से भरा ऑप्शन हो सकता है.

मोनोलिथिश्च इंडिया IPO
ओपनिंग डेट: 12 जून 2025
क्लोजिंग डेट: 16 जून 2025
फंड रेजिंग टारगेट: ₹82.02 करोड़
प्राइस बैंड: ₹135 – ₹143 प्रति शेयर
इस कंपनी के प्रमोटर हैं प्रबात टेक्रिवाल और उनका परिवार. कंपनी की रणनीति और विजन स्केलेबल बिज़नेस पर फोकस करता है. यदि आप यंग प्रमोटर्स और ग्रोथ-फोकस्ड कंपनियों में विश्वास रखते हैं, तो यह IPO जरूर आपके रडार पर होना चाहिए.

See also  पिपरदा गौठान से दुर्गा समूह की महिलाओं के जीवन में आई बहार, पिपरदा गौठान में वर्मी कम्पोस्ट, मुर्गीपालन, सब्जी बाड़ी, मशरूम उत्पादन कर कमा रही आमदनी...

इस हफ्ते की लिस्टिंग:
Ganga Bath Fittings का IPO 4 से 6 जून 2025 के बीच ओपन रहा था और इसका अलॉटमेंट 9 जून को फाइनल हुआ. कंपनी का लिस्टिंग डे 11 जून है. SME सेक्टर की यह कंपनी बाथरूम फिटिंग्स बनाती है. SME IPOs में जोखिम अधिक होता है, लेकिन रिटर्न भी उतने ही प्रभावशाली हो सकते हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!