Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

क्या होता है प्रून जूस, कैसे ये पुरानी कब्ज को भी कर सकता है खत्म?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान के चलते कब्ज यानी पेट साफ न होना एक आम समस्या बन चुकी है. कई लोग तो सालों से पुरानी कब्ज से परेशान रहते हैं और कई तरह की दवाइयों और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर चुके होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक प्राकृतिक जूस आपकी इस समस्या का हल हो सकता है? आइए जानते हैं आयुर्वेद के डॉक्टर से पुरानी कब्ज खत्म करने के लिए कौन सा नेचुरल जूस बेहतर हो सकता है.

दिल्ली सरकार में आयुर्वेद के डॉ. आरपी पराशर बताते हैं कि प्रून जूस पुरानी कब्ज और पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए बेहतर माना जाता है. प्रून जूस पूरी तरह से प्राकृितक जूस है. इसमें पोटैशियम , फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है. इसका जूस आपकी कब्ज की पुरानी समस्या को भी जड़ से खत्म कर सकता है.

See also  CG NEWS : मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का आरोप: इंजेक्शन के बाद 13 माह की बच्ची की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

क्या होता है प्रून?
प्रून (Prune) एक प्रकार की सूखी हुई बेर (Plum) होती है. जब प्लम यानी बेर को सुखा दिया जाता है, तो उसे प्रून कहा जाता है. यह दिखने में काले रंग की और थोड़ी चिपचिपी होती है. इसमें ढेर सारे फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. जब इन्हीं प्रून्स को पानी में भिगोकर या उबालकर छाना जाता है, तो उससे जो जूस बनता है, उसे प्रून जूस कहा जाता है.

प्रून जूस में क्या होता है खास?
डायटरी फाइबर (घुलनशील और अघुलनशील)
सॉर्बिटोल एक प्राकृतिक शुगर जो मल को नरम करने में मदद करता है.
पोटैशियम, आयरन, विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट्स
प्रून जूस में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं इन सभी तत्वों की खासियत है कि ये पाचन तंत्र को सुधारते हैं और मल त्याग को आसान बनाते हैं.

See also  MG Cyberster : भारत की सबसे किफ़ायती इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार...

कब्ज में कैसे करता है मदद?
फाइबर का खजाना

Advertisment

प्रून जूस में भरपूर फाइबर होता है जो आंतों को एक्टिव करता है और मल को नरम करता है. इससे पेट साफ करने में आसानी होती है.

सॉर्बिटोल की ताकत

यह एक नेचुरल लैक्सेटिव (मल को बाहर निकालने वाला तत्व) है, जो प्रून जूस में पाया जाता है. यह आंतों में पानी खींचता है और मल को नर्म करता है, जिससे पुराने कब्ज की परेशानी भी कम हो जाती है.

आंतों की सफाई में मददगार

जो लोग लंबे समय से कब्ज से परेशान हैं, उनके लिए प्रून जूस एक असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है.

See also  छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किया गया आजादी के अमृत महोत्सव का समापन...

कैसे करें प्रून जूस का सेवन?
खाली पेट सुबह 1/2 से 1 ग्लास प्रून जूस पीना फायदेमंद होता है. अगर आपकी कब्ज बहुत पुरानी है, तो आप दिन में दो बार (सुबह और रात) इसका सेवन कर सकते हैं. बच्चों को कब्ज की समस्या में डॉक्टर की सलाह से थोड़ी मात्रा दी जा सकती है.

कुछ जरूरी सावधानियां
ज्यादा मात्रा में प्रून जूस पीने से डायरिया या पेट में मरोड़ हो सकती है. शुगर के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इसमें नैचुरल शुगर होती है. हमेशा बिना शक्कर वाला प्रून जूस ही चुनें या घर पर खुद बनाएं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!