Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बंधक बनाकर चांदी का चूड़ा, एक मोबाइल को लूट करने वाले आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बंधक बनाकर चांदी का चूड़ा, एक मोबाइल को लूट करने वाले आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
मोटर सायकल में लिफ्ट मांगने पर आरोपियों द्वारा  दिया घटना को अंजाम
 
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी सुधीर कश्यप उम्र  22 साल निवासी छीतापाली चौकी पंतोरा जो अपने दोस्त के साथ चांपा आया था। दोस्तों से विवाद होने पर अकेले पैदल जांजगीर तरफ जा रहा था अचानक एक  मोटर साइकिल सीजी 11 CH 3292 में दो अज्ञात व्यक्ति आया जिससे प्रार्थी लिफ्ट मांगा तो आरोपी गढ़ जांजगीर छोड़ना बोलकर मोटरसाइकिल में बैठा लिए और नहरिया बाबा रेलवे स्टेशन के पास से ले जाकर दोनों अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी सुधीर कश्यप को बंधक बनाकर इसके साथ मारपीट किए तथा इसके पास रखें नगदी ₹4200/, चांदी का चूड़ा एक विवो कंपनी का मोबाइल लूट लिए रात में बंधक बनाकर रखें रहे। किसी तरह से प्रार्थी भागकर अपना जान बचाया।   आरोपियों के मेमोरंडम के आधार पर  समक्ष गवाहों के लूट की रकम, चांदी चूड़ा, मोबाइल को जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया। धारा सदर का कृत्य पाये जाने से आरोपी  अनिल दास उम्र  23 साल निवासी डोंगा घाट चांपा, बुधराम पटेल उम्र 33 साल निवासी राजापारा चांपा  को  07 जून 2023 को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी बी एन बनाफर, माधो सिंह एवम थाना स्टाफ  का सराहनीय योगदान रहा।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!