Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शिवरीनारायण के बेशकीमती शासकीय भूमि पर रशुखदार नेता की टेढ़ी नजर, बना रहे खरौद रोड पर आलीशान बंगला

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण में खरौद रोड स्थित रियान होटल के बगल में शासकीय भूमि ख.न. 629 पर बेजाकब्जा के संबंध में तहसीलदार से शिकायत हुई है, आपको बता दे कि शिवरीनारायण में लगातार कई बेशकीमती भूमि पर बेजाकब्जा का नाम आपने सुना ही होगा लेकिन यह मामला बेहद ही हाई प्रोफाइल है क्योंकि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर उसमें निर्माण कार्य लगातार निरंतर जारी है। लेकिन सत्ता पक्ष में बैठे जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। क्योंकि जिसने उस खसरा नंबर 629 पर कब्जा किया है वह नेता और कब्जाधारी उसी खेमे से तालुक रखते हैं वहीं इसकी शिकायत नगर के ही युवा नेता गौरव केशरवानी ने इस मामले को बेहद गंभीरतापूर्वक समझते हुए नगर में हो रहे बेहद ही बेशकीमती भूमि पर कब्जा कर निमार्ण की शिकायत शिवरीनारायण तहसील कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी से की है। वहीं तहसीलदार अविनाश चौहान का कहना है कि शिकायत आज प्राप्त हुई है जांच कर इस मामले में उचित कार्यवाही कर जांच करेंगे। अब देखना होगा कि इस सम्पूर्ण मामले में प्रदेश में बैठी सुशासन की सरकार भ्रष्टाचारी और अवैध कब्जा करने वाले पर क्या कार्यवाही करते है।

See also  राम-राम की गूंज से राममय हुआ रामनामी मेला, जैजैपुर और कुरदी में मेला आने सभी लोगों का बना रहा उत्साह...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!