Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2025 Final: आईपीएल फाइनल से पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान, किन खिलाड़ियों को मिली जगह, जानिए

IPL 2025 Final : आईपीएल 2025 का फाइनल जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें इस लीग पर टिकी हैं. इसी बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने एक अहम और दिलचस्प फैसला लिया है. बोर्ड ने 2025-26 सीजन के लिए अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची का ऐलान कर दिया है. इसमें 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. आप को बता दें कि इस लिस्ट में चार नए चेहरों की भी एंट्री हुई है. पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन,जो बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल हुए थे, उनका भी नाम इस कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में शामिल है.

See also  छत्तीसगढ़ में 10 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन की तैयारी करें- पी. दयानंद, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के कामकाज की समीक्षा...

IPL में वापसी कर चुके खिलाड़ी को दोबारा मिली जगह

पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन खेल रहे तेज़ गेंदबाज़ काइल जैमीसन को न्यूजीलैंड बोर्ड ने फिर से कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. जैमीसन IPL 2025 में चोटिल खिलाड़ी की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आए थे, और उन्होंने मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए खुद को फिर से साबित किया. इससे पहले जैमीसन कई बार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं, लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन चयनकर्ताओं की नजर में आ गया. जैमीसन इससे पहले 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी हिस्सा रह चुके हैं.

चार नए नामों की एंट्री ने बढ़ाई चर्चा

See also  मलेरिया व डायरिया पीड़ित मरीजों को देखने सिम्स और जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, झाड़ फूंक व झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर से बचने कहा...

इस बार की कॉन्ट्रैक्ट सूची में सबसे बड़ी बात यह रही कि चार ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है. ये खिलाड़ी हैं,

Advertisment

मिच हे

मुहम्मद अब्बास

जक फाउलकेस

आदित्य अशोक

इन सभी को बीते साल ब्लैक कैप्स के लिए बहुत ही सीमित मौके मिल पाए थे, लेकिन इन युवा खिलाड़ीयों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का भरोसा जीत लिया है. अब माना जा रहा है कि ये खिलाड़ी जुलाई में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे और आने वाले घरेलू सीज़न में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकते हैं.

See also  रायपुर में बनेगा सिकल सेल का विश्वस्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखी आधारशिला...

यह रही पूरी लिस्ट ,2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

न्यूजीलैंड बोर्ड ने कुल 20 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है जिनके नाम हैं-

मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!