Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:सूडान के तीन शहरों पर अर्धसैनिक बलों के हमलों में 26 नागरिकों की मौत

खार्तूम। सूडान सरकार ने घोषणा की है कि सूडान के पश्चिमी कोर्डोफान क्षेत्र के तीन शहरों पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के हमलों में कम से कम 26 नागरिक मारे गए। सूडान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हाल के कुछ घंटों में, आरएसएफ मिलिशिया ने जानबूझकर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया है और निर्दोष लोगों की जान ली है। मंत्रालय ने कहा, शुक्रवार को मिलिशिया ने अल-ओबेद शहर में अल-दमन अस्पताल को निशाना बनाया, जिसमें उपचार करा रहे 16 मरीजों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मंत्रालय ने आगे कहा, बुधवार को मिलिशिया ने अल-खिवाई शहर में एक सार्वजनिक बाजार पर भी ड्रोन से हमला किया, जिसमें आठ नागरिक मारे गए।

See also  शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

बयान में कहा गया कि आरएसएफ ने दक्षिण कोर्डोफान के अल-दीबाईबात कस्बे में एक आवासीय क्षेत्र को भी निशाना बनाया, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई। मंत्रालय ने आरएसएफ के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इन हमलों का एकमात्र उद्देश्य अधिकतम नागरिकों को क्षति पहुंचाना था। इन हमलों में नागरिकों, मानवीय संगठनों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और आवश्यक सेवाओं को टारगेट किया गया। बयान में आगे आरएसएफ पर गुरुवार को उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी एल-फशर में विश्व खाद्य कार्यक्रम के गोदामों पर बमबारी करने और उनमें आग लगाने का आरोप लगाया, जिससे बड़ी मात्रा में खाद्य आपूर्ति नष्ट हो गई।

See also  कोरबा ब्रेकिंग : जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने पर चाकू मारा बोला-‘होने नहीं दूंगा किसी और की’…

सूडानी सशस्त्र बलों और आरएसएफ के बीच सशस्त्र संघर्ष कोर्डोफान क्षेत्र में तेज हो गया है, जिसमें उत्तर, पश्चिम और दक्षिण कोर्डोफान राज्य शामिल हैं। गुरुवार को आरएसएफ ने दक्षिण कोर्डोफान में अल-दीबात और पश्चिम कोर्डोफन में अल-खिवाई कस्बों पर नियंत्रण का दावा किया। सूडानी सेना ने अभी तक इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अप्रैल 2023 से सूडान एसएएफ और आरएसएफ के बीच संघर्ष में उलझा हुआ है। इस युद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोगों को सूडान के भीतर और उसकी सीमाओं के पार अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा है।

See also  जुलाई में ही बढ़ी चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती, उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!