Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नवागढ़ थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप, कार्यवाही की माँग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी पारस पटेल के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि श्री पटेल द्वारा थाने में आए मामलों को ‘सेटिंग’ के माध्यम से सुलझाया जा रहा है तथा अवैध कार्यों में लिप्त लोगों से आर्थिक लाभ लिया जा रहा है।

ताजा मामला 26 मई 2025 का है, जिसमें स्थानीय मामला ग्राम पचरी का है जिसमें आवेदक एवं अनावेदक के द्वारा आपसी राजीनामा के बाद भी थाना प्रभारी द्वारा अनावेदक सतनामी समाज के व्यक्ति से 10,000 रुपया लिया गया।
इससे पहले 14 अप्रैल बाबा साहब अम्बेडकर जी की बधाई बैनर लगा था जिसमें अम्बेडकर सहित महापुरुषों का फोटो लगा था जिस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया है,वहीं एक नाबालिक लड़की पिछले 50 दिनों से लापता है जिसका लोकेशन छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर आया है उसको लाने के लिए पीड़ित परिवार से 50,000 आने जाने का खर्च मांगा गया,
एवं थाना में कोई भी आवेदन जाता है तो पहले पैसे निकालने का मांग किया जाता है,नहीं निकलते है तो कार्यवाही करते है, आज पास के शराब जुआ, सट्टा जैसे अवैद्य कारोबार में सेटलमेंट कर पैसे उगाही किया जा रहा है जिससे आस पास में अपराध बढ़ गया है वहीं जब से थाना प्रभारी बने है तब से नवागढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की अपराध भी अपराध चरम पर है।
ऐसे सभी मामलों को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़,प्रगतिशील सतनामी समाज,और क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया है। उन्होंने नवागढ़ थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में तीन दिनों के भीतर थाना प्रभारी पारस पटेल को हटा कर उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

See also  1 करोड़ की ठगी, महिला कारोबारी की हो सकती है गिरफ्तारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!