Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने रक्षित केंद्र में जनरल परेड का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। रक्षित केंद्र जांजगीर में आज सुबह जनरल परेड का आयोजन किया गया, जिसमें नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने शामिल होकर परेड की सलामी ली। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी और कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया और उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को मौके पर पुरस्कृत भी किया। निरीक्षण उपरांत एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए और बलवा ड्रिल का भी अभ्यास कराया, उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासित रहते हुए आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने और निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एएसपी ट्रैफिक उदयन बेहार, डीएसपी जितेंद्र खूंटे, डीएसपी कविता ठाकुर और डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

See also  Raigarh News: पुलिस ने आधे दर्जन से अधिक मवेशियों को कराया मुक्त, चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार; जांच में जुटी पुलिस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!