Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बाढ एवं आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश
 
     जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने जिले में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन राहत कार्यों व पूर्व तैयारियों के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं अन्य आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारियों की तैयारी इस प्रकार होनी चाहिए कि किसी भी समय किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके एवं सभी संबंधित विभागों में समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में कलेक्टर ने बाढ़ से निपटने के लिए समुचित एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में वन मंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, कमांडेट सशस्त्र बल निर्मल बैस, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहर, जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू सहित सर्व एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
     कलेक्टर महोबे ने जिले एवं तहसील में 24×7 बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता तथा जीवन रक्षक दवाइयों का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करने के साथ पेयजल के स्रोतों की सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों की सूची तैयार कर सतत निगरानी रखने, सुरक्षित स्थानों की पहचान कर वहां लोगों को पहुँचाने की पूर्व योजना बनाने, बचाव कार्यों हेतु उपकरणों एवं नावों को क्रियाशील रखने एवं प्रशिक्षित बचाव कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। नगरीय क्षेत्रों में नालों की नियमित सफाई, बड़ी नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी तथा जलाशयों से जल प्रवाह की सूचना समय पर निचले क्षेत्रों को प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कुदरी बैराज, देवरी पिकनिक स्पॉट एवं शिवरीनारायण तट किनारे सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।
    पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार कर आवकश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, बाढ़ बचाव प्रशिक्षित जवानो की टीम तैनात करने कहा। उन्होंने बाढ़ बचाव के लिए नियुक्त जवानो एवं बचाव सामग्री को प्रभावित स्थानों पर तुरंत पहुंचाने की तैयारी करने कहा। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुशल तैराकों की सूची संकलित करने के निर्देश दिए है।

See also  सांसद गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में जिले के किसानों को बोनस राशि का हुआ भुगतान, आम आदमी और गरीब आदमी का विकास होने से ही राष्ट्र का विकास होगा- सांसद गुहाराम अजगल्ले...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!