Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: हिरण की खाल और सिंग के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

रायपुर। वन विभाग की टीम ने हिरण की खाल और सिंग के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। इसे बेचने के लिए वह कसडोल से रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान उड़नदस्ता टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे विधानसभा रोड के पास नाकेबंदी कर उन्हें पकड़ा। तलाशी में उनके बोलेरो वाहन से एक हिरण की खाल और 5 सिंग बरामद किया।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम
साथ ही उड़नदस्ता टीम के प्रभारी के साथ 5 सदस्यीय टीम को भेजा गया। दो दिन तक लगातार रेकी करने के बाद विधानसभा रोड के पास नाकेबंदी कर वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान खाल और सिंग बरामद होने पर तस्करी करने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बरामद खाल और सिंग को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

See also  विष्णु के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम, राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेज भवन निर्माण के लिए 1020 करोड़ रूपए का ई-टेंडर जारी...

गिरोह की तलाश
वन विभाग के अधिकारियों ने तस्करी करने वाले नेटवर्क में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उक्त तीनों आरोपियों को 28 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!