Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : देखिए पहली बार कैमरे में कैद हुआ टाइगर – ट्रैप कैमरे में कैद हुई जंगल के राजा की पहली वीडियो देखे…

गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से बड़ी खबर सामने आई है। करीब ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर टाइगर की मौजूदगी दर्ज हुई है। इस बार बाघ की पहली स्पष्ट तस्वीर रिजर्व के ट्रैप कैमरे में कैद हुई है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि डीएफओ वरुण जैन ने की है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिनों पहले जंगल में दो भैंसों और हाल ही में एक बैल के शिकार की घटनाओं के बाद टाइगर की मौजूदगी का अंदाजा लगाया जा रहा था। वन विभाग ने इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए रिजर्व क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए थे, जिनमें यह दुर्लभ तस्वीर सामने आई।

See also  Raigarh Bike Theft Gang : फर्जी कागजातों का कारखाना: लोक सेवा केंद्र संचालक के साथ मिलकर बाइक चोरों ने पुलिस को दिया चकमा, अब पहुंचे जेल

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2022 में आखिरी बार टाइगर को देखा गया था, लेकिन तब उसकी कोई तस्वीर नहीं मिल पाई थी। अब यह तस्वीर न सिर्फ वन विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि टाइगर संरक्षण के प्रयासों को भी बल देती है।

वन अमले ने बाघ की मूवमेंट को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। यह सफलता वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!