Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ज्योति के बांग्लादेश टूर की जांच में जुटीं केंद्रीय एजेंसियां:जिस ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों ने तख्तापलट किया

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बांग्लादेश टूर की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक ज्योति पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश के कहने पर ही बांग्लादेश गई थी। इस दौरान वह दानिश के संपर्क में भी रही।

खास बात यह है कि ज्योति ने जिस ढाका यूनिवर्सिटी के आसपास के वीडियो बनाए, उसी के छात्रों ने यहां की शेख हसीना का तख्तापलट किया था। केंद्रीय जांच एजेंसियां ज्योति से पता लगा रही हैं कि बांग्लादेश के तख्तापलट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की क्या भूमिका थी।

See also  प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत, विद्यार्थियों को सीधे संवाद का अवसर

क्या इसके बारे में ज्योति को कुछ पता है या दानिश ने उसे कोई ऐसी बात बताई थी।ज्योति फिलहाल 4 दिन के रिमांड पर हिसार पुलिस की कस्टडी में है। जहां उससे पुलिस के अलावा NIA, IB और मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत कई केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!