Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दोपहिया वाहन चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 10 बाइकें जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया. इसमें साइबर सेल और थाना गौरेला की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं.

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के थाना नौरोजाबाद स्थित वार्ड क्रमांक 14-15 कुदारी के निवासी सूरज चौधरी पिता कमला प्रसाद चौधरी और सोनू यादव पिता दादूराम यादव को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने गिरोह के नौरोजाबाद के वार्ड 9 निवासी मुख्य सरगना मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर पिता मोहम्मद रहीस का नाम बताया. मुख्य आरोपी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही फरार हो गया था.

See also  बरसों पुरानी मांग को मिली मंजूरी, हसदेव नदी पर बनेगा 991 मीटर लंबा पुल

तीनों आरोपी गौरेला के मड़ना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे. ये रेलवे स्टेशन, मंगली बाजार, बस स्टैंड जैसे स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को टारगेट करते थे. मास्टर चाबी को मॉडिफाई कर वाहन लॉक खोलने की तकनीक के जरिए चोरी करते थे, जिसके बाद फर्जी दस्तावेजों के साथ वाहनों को सस्ते दामों में बेच दिया जाता था.

आरोपियों के कब्जे से कुल 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनमें चार हीरो एचएफ डीलक्स, 2 हीरो स्प्लेंडर, 2 होंडा साइन, एक टीवीएस अपाचे और एक टीवीएस विक्टर शामिल है.

बरामद वाहनों में से 6 वाहन थाना गौरेला में दर्ज चोरी के अपराधों से संबंधित हैं, जबकि 4 अतिरिक्त दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं, जिनके मॉडल, रंग, चेसिस नंबर आदि की जानकारी आसपास के सभी थानों के साथ साझा की जा रही है, ताकि उनके मालिकों का पता लगाया जा सके और चोरी के अन्य मामलों से उनकी कड़ियाँ जोड़ी जा सकें.

Advertisment

इस कार्रवाई को अंजाम देने उप निरीक्षक साइबर सेल प्रभारी सुरेश ध्रुव के नेतृत्व में साइबर सेल के आरक्षक हर्ष गहरवार, राजेश शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा और गौरेला थाना से सहायक उप निरीक्षक अशोक सोनवानी, प्रधान आरक्षक देव नारायण राठौर और जगदीश नामदेव का सहयोग रहा.

See also  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभाग के योजनाओं की समीक्षा, मंत्रालय नवा रायपुर में विभागीय सचिव एवं संचालकों के साथ बैठक में दिए आवश्यक निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!