Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत : छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और तूफान का खतरा; दुर्ग 41°C के साथ सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में बुधवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। बलरामपुर में पिता-पुत्र समेत 3 की जान गई और MCB जिले में एक ग्रामीण ने दम तोड़ा। वहीं कुछ मवेशियों की भी मौत हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बदलते मौसम के कारण प्रदेश के औसत तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट संभव है। राज्यभर में मौसम अस्थिर बना रहेगा, लेकिन इसका असर विशेष रूप से प्रदेश के उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में अधिक देखने को मिल सकता है।

वहीं बुधवार को दुर्ग का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक हुई, लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।

See also  माननीय उच्चतम न्यायालय के तीन न्यायाधिपतियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ उच्च न्यायालय में राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस का आयोजन, जिला न्यायापालिका को सशक्त बनाने तथा सिविल व आपराधिक विधि पर किया गया मंथन...

छत्तीसगढ़ में दो सिनौप्टिक सिस्टम के कारण बदल रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक द्रोणिका मध्यप्रदेश और झारखंड से होते हुए जा रही है। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के उत्तर के हिस्सों में दिखेगा। वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण दक्षिण के हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बन रही है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक–दो स्थानों हल्की मेघ गर्जना हो सकती है।

Advertisment

अब जानिए किस जिले में बारिश होगी

मौसम विभाग के मुताबिक आज 10 जिलों के बहुत सी जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं इतने ही जिलों के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। बाकी बचे जिलों के एक से जगहों पर बारिश होने के चांस हैं।

See also  डॉ. रजत का चयन एम. डी. मेडिसिन में

इन 10 जिलों के कई जगहों पर बारिश के चांस- गौरेला, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कोन्डागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर।

इन 10 जिलों के कुछ जगहों पर बारिश की संभावना- कांकेर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, शक्ति, सारंगढ़, रायगढ़।

इन जिलों के एक से दो जगह में ही बारिश कबीरधाम, दुर्ग, खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार

द्रोणिका, क्या है समझिए

द्रोणिका एक लंबी, घुमावदार रेखा है, जो एयर फ्लो के पैटर्न को इम्पैक्ट करती है। ये रेखा एयर के फ्लो को एक खास दिशा में मोड़ देती है। ये रेखा कम दबाव वाले क्षेत्र यानी जहां हवा ऊपर की ओर उठती है, उन क्षेत्रों से जुड़ी होती है। द्रोणिका के चलते हवा में नमी स्टोर हो जाती, जो बारिश के लिए फेवरेबल कंडीशन बनाती है।

See also  जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी की सराहनीय पहल, स्कूल के बच्चियों के हाथो बंधवाया रक्षा बंधन...

बलरामपुर में बिजली गिरने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत

उत्तर छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम मौसम अचानक बदलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बलरामपुर जिले में बिजली गिरने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत हो गई। वहीं एक अन्य ग्रामीण झुलस गया। MCB जिले में भी एक ग्रामीण की बिजली गिरने से मौत हो गई।

बलरामपुर सहित सरगुजा और सूरजपुर जिलों में कई जगह आकाशीय बिजली गिरी है। जिसकी चपेट में कई लोग आए। वहीं कुछ मवेशियों की भी मौत हो गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!