Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:लुधियाना DC ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी: सूत्र

लुधियाना : लुधियाना शहर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद पूरे डीसी कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच अभियान शुरू कर दिया।

-ईमेल के माध्यम से मिली धमकी

सूत्रों के अनुसार, यह ईमेल सुबह के समय आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ईमेल मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट हो गए और पूरे परिसर को खाली करवाकर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया।

See also  CPI-माओवादी और 6 फ्रंट संगठनों पर सरकार का बड़ा एक्शन! 1साल और बढ़ा ‘बैन’

फिलहाल डीसी कॉम्प्लेक्स की गहन तलाशी जारी है और हर कोने की जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और साइबर सेल को भी ईमेल की ट्रैकिंग के लिए सक्रिय कर दिया गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!