Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया धमाका ‘अहिरान’ का टीजर रिलीज, अकांक्षा पुरी की भी दिखी झलक

मुंबई: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म का नाम ‘अग्निपरीक्षा’ है. ये फिल्म कब रिलीज होगी इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस फिल्म के एक गाने का टीजर जरूर रिलीज कर दिया गया है. खेसारी का नया गाना ‘अहिरान’ का टीजर सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

इस टीजर को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा और लोगों को पूरे गाने का बेसब्री से इंतजार है. इस गाने का टीजर सुर म्यूजिक के इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया गया है.

खेसारी का नया गाना ‘अहिरान’ का टीजर आउट
फिल्म अग्निपरीक्षा के इस गाने को खेसारी लाल यादव और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने मिलकर गाया है. सुर म्यूजिक के इंस्टाग्राम पर इसका टीजर अवेलेबल है. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘अहिरान का टीजर आ चुका है और अभी टीजर का आनंद लीजिए, अपना प्यार दीजिए. कल सुबह 6.15 पर पूरा वीडियो सुर म्यूजिक पर रिलीज किया जाएगा ‘

See also  शौरी नारायणं वंदे नित्यं भक्तोपसेवितं, चित्रोत्पलोत्तरे भर्गो देवो नारायणों हरि:।।, श्री भगवान शिवरीनारायण की मंगल श्रृंगार आरती के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे बड़े मेले का शुभारंभ...

इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ दो पॉपुलर एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं. इन दोनों ने खेसारी के साथ सुपरहिट गाने दिए हैं जिनके नाम अकांक्षा पुरी और चाहत सिंह है. इस गाने में उनकी अदाओं को देखकर आप उनके फैन हो जाएंगे. इनकी कैमिस्ट्री खेसारी के साथ काफी जच रही है. इस गाने में चाहत सिंह और अकांक्षा पुरी अपने ग्लैमर और आकर्षण से फैंस को दीवाना बनाती दिख रही हैं. अगर गाने की बात करें तो इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि सुर म्यूजिक ने इसका पूरा म्यूजिक तैयार किया है.

कब रिलीज होगी फिल्म अग्निपरीक्षा?
फिलहाल ‘अहिरान’ का टीजर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूट्यूब पर इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. खेसारी लाल यादव के प्रशंसकों को इस गाने से एक बार फिर धमाकेदार हिट की उम्मीद है. टीजर देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया कीर्तिमान बना सकता है. अगर फिल्म अग्निपरीक्षा की रिलीज की बात करें तो इसका सिर्फ पोस्टर ही शेयर किया गया है और फिल्म कब आएगी फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!