Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: भालू के हमले से महिला की मौत, जंगल में गई थी तेंदू पत्ता तोड़ने

सूरजपुर। जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान चिकनी गांव निवासी फूलमती सिंह के रूप में हुई है। यह घटना चन्दोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

बता दें कि फूलमती सिंह सोमवार को चिकनी गांव के पास जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के काटने से फूलमती गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची।

See also  क्या देवा के पहले अमिताभ बच्चन के ग्रैफिटी पोस्टर में छुपे हैं प्लॉट के राज? जानें इनसाइडर ने क्या कहा...

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चन्दोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में इस घटना से दहशत का माहौल है और उन्होंने वन विभाग से जंगल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!