छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
मोर गोठान मोर अभियान के तहत महिला समूहो को किया गया प्रोत्साहन….

मोर गोठान मोर अभियान के तहत महिला समूहो को किया गया प्रोत्साहन
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की सियासत में भाजपा के द्वारा राज्य सरकार के गोधन न्याय योजना पर सवाल खड़े कर लाभ लेने के उद्देश्य से जो अभियान चलाया जा रहा है। उसको करारा जवाब देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा के द्वारा पूरे प्रदेश में “मोर गौठान मोर अभिमान” अभियान शुरू किया गया है। जिसमें विभिन्न स्थानों का दौरा कर महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लेकर उन्हें प्रोत्साहित कर सम्मानित करने का काम युवा कांग्रेसी कर रहे हैं। इसी कड़ी में अकलतरा विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष गगन गुरुद्वान के नेतृत्व में ग्राम तरौद के गौठान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे गौठान का निरीक्षण कर महिलाओं को सरकार के योजना से अवगत करा साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अविनाश साहू ने कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बारी जो कि छत्तीसगढ़ के चिन्हारी के रूप में है जिसको बचाने तथा संरक्षित करने के लिए सरकार संकल्पित है। जब से राज्य में भूपेश बघेल जी की सरकार आई है कांग्रेस की सरकार बनते ही हर एक छत्तीसगढ़ वासी को ठेठ छत्तीसगढ़िया सरकार होने का एहसास हो रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता चाहती है की यह सरकार पुनः छत्तीसगढ़ में स्थापित हो और इसी प्रकार मजदूर, किसान सहित छत्तीसगढ़ की प्रत्येक जनता के हित में कार्य होता रहे। कार्यक्रम को विधानसभा उपाध्यक्ष गगन गुरूद्वान, राज सिंह,दीपक सूर्यवंशी, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि भूषण वैष्णव ,हर्षवर्धन सिंह,गौठान अध्यक्ष रणवीर सिंह,पिंकू यादव,पृथ्वीराज सिंह,मोनू साहू,दिग्विजय कौशिक, चरवाहा सुशील कुमार महेश रजक,नरेश दास, सिद्धिविनायक महिला समूह,शिवशक्ति महिला समूह, आराधना महिला समूह,मावली महिला समूह की महिलाएं विशेषरूप से उपस्थित थे।



