Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh News: व्यापारी के दो मुंशी 9 लाख रूपए लेकर हो गए फरार, एफआईआर दर्ज, खरसिया के व्यापारी ने चक्रधर नगर थाने में FIR दर्ज कराया

रायगढ़। चावल और कनकी के ट्रेडिंग का काम करने वाले व्यवसायी के दो मुंशी 9 लाख रूपए वसूली करने के बाद रूपए लेकर रफू चक्कर हो गए है, इस मामले में शुक्रवार को खरसिया के व्यापारी ने चक्रधर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। व्यापारी ने बताया कि उनके दोनों मुंशी सरला विरला में राइस मिल के संचालक नवल अग्रवाल से 9 लाख रूपए लेने के बाद खरसिया के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए।

अपना मोबाइल ही बंद कर दिया गया, इसके बाद पुलिस के पास श्याम अग्रवाल ने एफआईआर दर्ज कराया है। श्याम अग्रवाल ने एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें बताया हैं कि वह चावल कनकी का दलाली एवं ट्रेडिंग का काम करता है, उक्त कार्य मे ट्रांसपोटिंग तथा पेमेंट लेन देन के लिये आशीष गोयल व कबीर सोलंकी को रखा था।

See also  शिवरीनारायण में भू माफियाओं की गिद्ध दृष्टि, सरकारी, निजी हर जमीन को बना रहे है विवादित

माह में उनको पेमेंट करता था, आशीष ने खरसिया से 13 मई को करीब दोपहर 3 बजे रायगढ़ के नवल अग्रवाल के घर सरला विला चक्रधर नगर से 900,000 रुपए पेमेंट लेने के लिये सोल्ड होण्डा साईन मोटर सायकल में भेजा था, नवल अग्रवाल से 900,000 रुपए लेने के बाद आशीष और कबीर खरसिया के लिए निकल गए, श्याम अग्रवाल को इसकी जानकारी नवल द्वारा दी गई।

इसके बाद आशीष गोयल व कबीर सोलंकी शाम 07.30 बजे तक खरसिया नहीं पहुंचे तो उन्हे फोन लगाने पर उनका मोबाईल बंद बताने लगा । काफी समय तक उनका मोबाइल बंद था, वह पैसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद मुंशी आशीष और कबीर के खिलाफ श्याम अग्रवाल ने चक्रधर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आशीष गोयल तथा कबीर सोलंकी के विरूद्ध धारा 316(4),3(5) दर्ज किया गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!