Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आकाशीय बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत

ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि छह महिलाओं सहित कम से कम 9 लोग मारे गए और कुछ अन्य लोग राज्य में गरज के बीच बिजली गिरने से अलग -अलग घटनाओं में घायल हो गए।

कोरापुत जिले में 3 लोगों की मृत्यु हो गई, जजपुर और गंजम में 2-2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं धेंकनल और गजापति जिले में 1-1 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी। वहीं एक बुजुर्ग लक्ष्मीपुर में बिजली गिरने की वजह से घायल हो गए हैं।

See also  प्रधानमंत्री जो भी योजनाएं तैयार करते हैं उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, तहसील बगीचा में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत हुए कार्यक्रम में आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति के समुचित विकास के लिए करेंगे हरसंभव प्रयास...

बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत

सूत्रों के अनुसार, बिजली गिरने से जिन लोगों की मौत हुई है। वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। जब बिजली गिरी उस दौरान वे खेतों में काम कर रहे थे और अस्थायी झोपड़ी में आश्रय लिए हुए थे, क्योंकि बारिश हो रही थी और तेज हवाएं चल रही थीं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी और मौके पर ही तीनों महिलाओं की मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रुधि मंडिंगा (60), उनकी पोती कासा मंडिंगा (18), और कुम्बरगुदा गांव के अंबिका काशी (35) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि ब्रुधि और कासा मंडिंगा पारिदिगुदा के निवासी थे।

See also  बम्हनीडीह पुलिस ने 8 ट्रेलर और हाईवा वाहन किया जप्त, चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

दो बच्चों की भी हुई मौत

Advertisment

एक अन्य 65 वर्षीय व्यक्ति, जिसकी पहचान हंग मंडिंगा के रूप में हुई है। आकाशीय बिजली गिरने से वह घायल हो गया। इस घटना में बुजुर्ग को गंभीर चोटे आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं जाजपुर जिले में बिजली की चपेट में आने की वजह से 2 लड़कों की मौत हो गई। उन मृतकों की पहचान बुरुसाही गांव के तारे हेमब्रम (15) और तुकुलु चटार (12) के रूप में की गई है। अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

See also  प्रधानमंत्री 12 जुलाई को 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!