Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गोल्डन बॉय का गोल्डन थ्रो, मंत्री ओपी चौधरी ने नीरज चोपड़ा को ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी…

रायपुर। गोल्डन बॉय का गोल्डन थ्रो, मंत्री ओपी चौधरी ने नीरज चोपड़ा को ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी। X पोस्ट में मंत्री ओपी ने लिखा, ओलंपिक पदक विजेता,भारत के “गोल्डन बॉय” नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में इतिहास रचते हुए पहली बार 90 मीटर पार भाला फेंककर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और जुनून का प्रतीक है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। नीरज को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिये अनंत शुभकामनायें।

बता दें कि भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था। हालांकि, नीरज दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले और ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर स्कोर किया। नीरज के अलावा, गुलवीर सिंह (13:24.32 मिनट) 5000 मीटर रेस में नौवें स्थान पर रहे। वहीं, पारुल चौधरी (9:13.39 मिनट) महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज में छठे नंबर पर रहीं।

See also  हॉट सीट कुनकुरी :"माहौल" के अंदर का माहौल" जानिए , काँग्रेस में दावेदारों के टोटे पड़े तो भाजपा में आई दावेदारों की बाढ़ लेकिन अंदर की बात कुछ और है ,पढिये पूरी खबर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!