Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आदिवासी नेता ने दो युवकों से 10 लाख ठगे, पुलिस सब इंस्पेक्टर और फारेस्ट गार्ड में जॉब दिलवाने का ऑफर दिया

सूरजपुर जिले में खुद को आदिवासी नेता बताकर मोहित नेताम ने 2 युवकों से 10 लाख की ठगी की है। इनके पिता PHE विभाग में लेखपाल है। ऐसे में मोहित ने खुद की मंत्रियों अधिकारियों से पहचान बताई और सीएम कोटे से पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। ग्राम पतरापाली के रहने वाले मुरली मनोहर पटेल इस झूठे झांसे में आ गए और 7 लाख का चेक दे दिया। वहीं, आरोपी ने ग्राम सपकरा निवासी रमेश कुमार‍ को वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी दिलाने की बीत और 3 लाख लिए। दोनों पीड़ितों ने थाने में शिकायत की जिसके बाद आरोपी पर FIR दर्ज हुआ है।

आरोपी ने ऐसे झांसे में लिया

पीड़ित मुरली मनोहर ने बताया कि साल 2022 में उसकी पहचान PHE विभाग के लेखापाल हेमंत नेताम और उनके बेटे मोहित नेताम से हुई थी। मोहित खुद को आदिवासी उत्थान संस्थान छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष बताता था।

See also  शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही...

फारेस्ट में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख ठगे

Advertisment

मोहित नेताम ने ग्राम सपकरा निवासी रमेश कुमार‍ (33) को फारेस्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 3 लाख रुपए की ठगी कर ली। शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने बताया कि हेमंत कुमार नेताम से उसकी पहले से पहचान थी। वह स्वयं को आदिवासी उत्थान संस्थान छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष बताता है।

दिसंबर 2021 में रमेश कुमार ने वनरक्षक पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया था। हेमंत कुमार नेताम ने वन रक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख रुपए मांगे।

27 जनवरी 2022 को उसने हेमंत कुमार नेताम के बैंक खाते में 3 लाख रुपए आरटीजीएस कर दिया। हेमंत कुमार नेताम ने बाद में तीन लाख रुपए और मांगे, तो रमेश कुमार ने और पैसे देने में असमर्थता जताई और पैसे वापस मांगे।

See also  यातायात पुलिस के जवान को ड्यूटी करने के दौरान हमला करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही...

हेमंत कुमार नेताम ने अब तक राशि वापस नहीं की है। शिकायत पर पुलिस ने हेमंत कुमार नेताम के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है। सूरजपुर पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

मोहित और हेमंत नेताम ने उसे बताया था कि पुलिस विभाग में CM कोटे के चार पद खाली हैं। वह उसकी नौकरी सब इंस्पेक्टर पद पर लगवा देगा। उसकी पहचान बड़े मंत्री एवं अधिकारियों से है

7 लाख रुपए लिए, नहीं लगी नौकरी

हेमंत और मोहित नेताम ने मुरली मनोहर पटेल को आश्वस्त किया कि यदि नौकरी नहीं लगी तो उसका पैसा वापस कर देगा। झांसे में आकर 12 नवंबर 2022 को मुरली मनोहर पटेल ने अपने साथियों के सामने उनके घर जाकर 5 लाख रुपए नगद राशि दे दी।

See also  हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही सरकार : अरूण साव

कुछ दिन के बाद हेमंत नेताम ने फोन कर दो लाख रुपए और मांगे, अन्यथा सूची से नाम कट जाने का डर दिखाया। मुरली मनोहर पटेल ने 01 फरवरी 2023 को चेक के माध्यम से दो लाख रुपए दे दिया।

हेमंत नेताम ने गारंटी के तौर पर मुरली मनोहर पटेल को स्टेट बैंक का 7 लाख रुपए का चेक दे दिया। जब सब-इंस्पेक्टर पद का रिजल्ट आने पर लिस्ट में नाम नहीं आया तो हेमंत नेताम एवं मोहित नेताम दोनों से पैसे वापस मांगे। हेमंत नेताम ने 50 हजार रुपए फोन पे से वापस किया।

शेष राशि उन्होंने अब तक नहीं दी है। मामले की शिकायत पर सूरजपुर पुलिस ने मोहित नेताम एवं हेमंत नेताम के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!