Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Cannes Film Festival 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल में न्यूडिटी और ओवरसाइज कपड़ों पर बैन, क्या पहनकर आएंगी हसीनाएं?

मेट गाला 2025 के बाद अब कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने जा रहा है। यह इवेंट 13 से 24 मई तक आयोजित होगा, जिसमें सिनेमा और फैशन की दुनिया के बड़े सितारे अपनी मौजूदगी से रंग जमा सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारे अपने शानदार फैशन लुक्स से लोगों का ध्यान खींचेंगे। लेकिन इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने कुछ नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिन्हें सभी को मानना अनिवार्य होगा।

न्यूडिटी और ओवरसाइज ड्रेस पर बैन
कान्स फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने नई गाइडलाइंस के तहत रेड कार्पेट पर न्यूडिटी और हैवी ओवरसाइज्ड आउटफिट्स पर बैन लगा दिया है। इसका मतलब है कि अब हसीनाएं लंबे ट्रेल वाली ड्रेसेस नहीं पहन सकेंगी, क्योंकि इससे मेहमानों को चलने-फिरने, उठने-बैठने में दिक्कत होती है। इस बदलाव से फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है, क्योंकि कान्स में हमेशा अपने फेवरेट सितारों के लुक्स देखने का इंतजार रहता है।

See also  कोरबा जिले के मेधावी विद्यार्थियों हेतु नीट, जेईई की तैयारी के रायपुर के लिए के एलन इंस्टीट्यूट में की गई व्यवस्था, जेईई, नीट के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का श्रम मंत्री देवांगन के आतिथ्य में किया गया शुभारंभ...

कान्स फिल्म फेस्टिवल ड्रेस कोड
कान्स की ओर से बताया गया कि ड्रेस कोड फ्रेंच रूल्स और फैशन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इन नए नियमों का उद्देश्य फैशन को नियंत्रित करना नहीं है, बल्कि सिर्फ न्यूडिटी और भारी-भरकम कपड़ों के कारण रेड कार्पेट पर होने वाली समस्याओं को दूर करना है।

कान्स 2025 में बॉलीवुड सितारे
कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 13 मई को फ्रांस में सुबह 11 बजे होगी, जो भारत में 2:30 बजे स्ट्रीम होगी। इस बार आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, और शर्मिला टैगोर जैसे बॉलीवुड सितारे भी इस इवेंट में हिस्सा लेंगे। ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह अपनी खूबसूरती और फैशन से सभी का ध्यान आकर्षित करेंगी, वहीं शर्मिला टैगोर सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ के 4K रिस्टोर्ड वर्जन की स्पेशल स्क्रीनिंग में भाग लेंगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!