Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

न्याय दिलाने वाला ही बना हैवान! रेप पीड़िता के साथ वकील ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिससे सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल बिलासपुर में एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर वकील ने दुष्कर्म किया है। कोंडागांव की युवती हाईकोर्ट में केस लड़ने के लिए बिलासपुर आई थी। तब केस के सिलसिले में वकील बसंत कैवर्त्य से उसकी मुलाकात हुई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

न्याय का भरोसा दिलाकर बनाए संबंध

आज के ज़माने में महिलाएं कही सुरक्षित नहीं है ये तो इस मामला से सप्त ही चल जा रहा है। जो बेहद शर्म की बात है। आपको बता दें कि वकील ने युवती को न्याय दिलाने की बात कही और घुमाने के बहाने रिसॉर्ट ले गया, जहां उसके साथ संबंध बनाया। वही पीड़िता का कहना है की किसी को बताने पर वकील ने उसे मारपीट कर धमकी भी दी। आरोपी चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम का रहने वाला है।

See also  पहलगाम आतंकी हमले में NIA का बड़ा खुलासा, मुश्ताक अहमद जरगर ने करवाया था हमला, कंधार हाईजैक के बाद मसूद अजहर के साथ हुई थी रिहाई...

केस के सिलसिले में हुई थी दोनों की मुलाकात

दरअसल, कोंडागांव जिले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। उसने शादी करने का झांसा देकर रेप किया और बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। जिससे परेशान होकर युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ कोंडागांव जिले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती उस आरोपी युवक को सजा दिलाने और हाईकोर्ट में केस लड़ने के सिलसिले में बिलासपुर आई थी, जहां उसकी मुलाकात चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम के रहने वाले वकील बसंत कैवर्त्य से हुई। वकील ने उसे न्याय दिलाने का झांसा दिया और उसका केस लड़ने की बात कही।

Advertisment

वही जब वकील बसंत कैवर्त्य ने युवती को घुमाने के बहाने अपने साथ कोटा क्षेत्र लेकर गया। जहां उसे रिसॉर्ट में ले गया। जिसके बाद उसने युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर धमकी देते हुए मारपीट भी की। इसके बाद से वकील ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। उसका आरोप है कि सरकंडा क्षेत्र में भी उसके साथ वकील ने शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

See also  शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या: उत्तर प्रदेश से तीन आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!