Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम जारी, 88.39 प्रतिशत छात्र पास, यहां चेक करें रिजल्ट

CBSE 12th Result 2025 Declared: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम (CBSE 12th Result 2025) जारी कर दिया गया है. इस परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है. वहीं 88.39 प्रतिशत छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं. परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. इसके अलावा cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, and results.cbse.nic.in. पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

सीबीएसई 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से 5 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं. 88.39 प्रतिशत छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं, जो पिछले वर्ष के पास प्रतिशत से मामूली अधिक है.

See also  मेन गेट में रजिस्टर लेकर बैठ गए कलेक्टर, देरी से ड्यूटी में पहुंचे जिला पंचायत के कर्मचारियों में मचा हडकंप

सीबीएसई 12वीं बोर्ड में 88.39 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है. कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 88.39 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए. हालांकि पिछले साल 87.98 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे. इस बार 0.41% परिणाम अधिक है. इस परीक्षा में 1.15 लाख से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए. वहीं 24,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए.

सीबीएसई 12वीं में विजयवाड़ा रीजन का प्रदर्शन सबसे अच्छा
सीबीएसई 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 में विजयवाड़ा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा, जबकि प्रयागराज सबसे नीचे पायदान पर है. विजयवाड़ा में 99.60 प्रतिशत, त्रिवेंद्रम 99.32 प्रतिशत, चेन्नई 93.39 प्रतिशत रिजल्ट रहा.

See also  Anushka Sharma Comeback : स्क्रीन पर लौटीं अनुष्का शर्मा; ज्वैलरी एड में बदला लुक देख फैंस हैरान, पहचानना हुआ मुश्किल

विजयवाड़ा- 99.60 प्रतिशत

Advertisment

त्रिवेंद्रम- 99.32 प्रतिशत

चेन्नई- 97.39 प्रतिशत

बेंगलुरु- 95.95 प्रतिशत

दिल्ली पश्चिम- 95.37 प्रतिशत

दिल्ली पूर्व- 95.06 प्रतिशत

चंडीगढ़- 91.61 प्रतिशत

पंचकूला- 91.17 प्रतिशत

पुणे- 90.93 प्रतिशत

अजमेर- 90.40 प्रतिशत

भुवनेश्वर- 83.64 प्रतिशत

गुवाहाटी- 83.62 प्रतिशत

देहरादून- 83.45 प्रतिशत

पटना- 82.86 प्रतिशत

भोपाल- 82.46 प्रतिशत

नोएडा- 81.29 प्रतिशत

प्रयागराज- 79.53 प्रतिशत.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्‍ट
1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.

2. अब होम पेज पर ‘CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें.

3. इसके बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा

4. यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पतंग उड़ाकर ‘‘पतंग उत्सव‘‘ का किया शुभारंभ, प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, गुड़ीपड़वा और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं, नागरिकों से धर्म स्थलों और आस्था केन्द्रों की साफ-सफाई का किया आह्वान, विभिन्न समाजों द्वारा सामाजिक समागम के रूप में पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया गया पतंग उत्सव...

5: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

6. अब अपना रिजल्ट चेक करें.

7. छात्र रिजल्ट की डिजिटल कॉपी यानी पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं.

सीबीएसई कक्षा 12वीं में इस बार 88.39% छात्र पास हुए हैं. बता दें कि पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई. लड़कियों ने लड़कों को 5.94 फीसदी से ज्यादा अंकों से पीछे छोड़ा. 91 फीसदी से ज्यादा लड़कियां परीक्षा में पास हुईं हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!