Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, विराट ने रिटायरमेंट पोस्ट में क्या कुछ लिखा…देखिए

Virat Kohli : पिछले एक दशक से टेस्ट क्रिकेट पर राज करने वाले विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. सोमवार को किंग कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर टेस्ट से संन्यास का एलान किया. विराट ने अंग्रेजी में रिटायरमेंट पोस्ट लिखी. यहां हिंदी में जानें विराट ने क्या कुछ लिखा है.

विराट कोहली ने माना कि यह फैसला करना आसान नहीं था. किंग कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, “मैं खेल के लिए, जिन लोगों के साथ मैदान में खेला और हर उस व्यक्ति के लिए दिल में आभार लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस खेल के दौरान खेलते हुए देखा है.”

See also  छत्तीसगढ़: भालू की मौत मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन वनकर्मी निलंबित...

विराट ने आगे लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 14 साल पहले ‘बैगी ब्लू’ पहनी थी. सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे गढ़ा और मुझे ऐसे सबक सिखाए, जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा.”

कोहली ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट के लिए अपने विदाई नोट में लिखा, “सफेद कपड़ों में खेलना अंदरूनी रूप से बहुत ही व्यक्तिगत होता है. शांति से मेहनत करना, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन ये पल हमेशा आपके साथ रहते हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “जब मैं खेल के इस प्रारूप से दूर जा रहा हूं तो यह आसान नहीं है. लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसे अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे उम्मीदों से कहीं अधिक दिया है. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा.”

Advertisment

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है. विराट अब भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते दिखेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि विराट 2027 विश्व कप तक वनडे फॉर्मेट खेलते रहेंगे.

See also  Emraan Hashmi : क्या इमरान हाशमी किसिंग किंग की अपनी ऑन स्क्रीन इमेज से हैं एकदम अलग? ‘ग्राउंड जीरो’ डायरेक्टर ने कही यह बात!,

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!