Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सीजफायर के 43 घंटे बाद 32 एयरपोर्ट्स खोले गए:बुकिंग शुरू

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। 32 एयरपोर्ट्स के लिए एयरलाइन सर्विसेज 9 मई से 15 मई की सुबह 5:29 बजे तक बंद की गई थीं।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को प्रेस रिलीज के जरिए एयरपोर्ट्स खोलने की जानकारी दी। इसमें बताया कि 15 मई तक बंद 32 एयरपोर्ट्स अब तत्काल प्रभाव से एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए उपलब्ध हैं। यात्रियों को फ्लाइट्स की जानकारी के लिए एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइटों देखने के लिए कहा गया है।

See also  CG NEWS : तखतपुर में वर्दी पर दाग : अवैध वसूली और झूठे केस में फंसाने के आरोप में आरक्षक निलंबित

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने भी बॉर्डर इलाकों में जवाबी हमला किया। सिविल एविएशन मंत्रालय ने 10 मई को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स बंद करने का निर्देश जारी किया था।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!