Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Operation Sindoor : श्रीनगर में सैन्य ठिकानों, अस्पताल और स्कूल को निशाना बना रहा पाकिस्तान, दुश्मन के 4 एयरबेस नष्ट, देखें लाइव

नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान सैन्य तनाव के बीच आपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारत पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर जानकारी दी।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि हमने कुछ टिप्पणियों में यह भी देखा है कि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता इस बात से बहुत खुश हैं कि भारतीय जनता को विभिन्न मुद्दों पर भारत सरकार की आलोचना कर रही हैं। पाकिस्तानियों को यह देखकर आश्चर्य हो सकता है कि नागरिक अपनी ही सरकार की आलोचना कर रहे हैं, क्योंकि यह खुले और क्रियाशील लोकतंत्र की पहचान है। पाकिस्तान का इससे अनभिज्ञ होना आश्चर्यजनक नहीं है।

See also  अवतार फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज़! सिनेमाघरों में दिखेगा रामायण का 3D प्रोमो…

शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया: विंग कमांडर व्योमिका सिंह

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को अग्रिम क्षेत्रों की ओर ले जाती हुई देखी गई है, जो आगे और अधिक आक्रामक होने की उनकी मंशा को दर्शाता है। भारतीय सशस्त्र बल उच्च स्तर की परिचालन तत्परता में हैं, तथा सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया है और उसी के अनुरूप जवाब दिया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने गैर-उन्नयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, बशर्ते कि पाकिस्तान पक्ष भी ऐसा ही करे। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि भारत द्वारा की जा रही जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान हुआ है।

See also  शिक्षा व्यक्तित्व विकास में सहायक: लक्ष्मी राजवाड़े...

पाकिस्तान हवाई अड्डों और अस्पतालों को बना रहा निशाना:कर्नल सोफिया कुरैशी

Advertisment

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के चार एयरबेसों पर कार्रवाई की है।पाकिस्तान सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर आक्रामक गतिविधियां जारी रखी हैं। लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल किया, एलओसी पर भी भारी गोलाबारी की साथ ही श्रीनगर से नलिया तक 26 से ज्यादा स्थानों पर हवाई घुसपैठ का प्रयास किया।

कर्नल कुरैशी ने बताया कि उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में हमें थोड़ा नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर पंजाब के एयरबेस को दागने की कोशिश की। चिकित्सा परिसर को भी निशाना बनाया है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान फायरिंग का करारा जवाब दिया जा रहा। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है।

See also  BREAKING NEWS:सांसद ने अपने प्रतिनिधि को भेजा नदी, रेत के अवैध उत्खनन में लगे ट्रैक्टर और हाइवा को पकड़ा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!