Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुशासन तिहार से लोगों की समस्याओं का हो रहा समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान : तोखन साहू

लिमतरी समाधान शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री

बिलासपुर । केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक के लिमतरी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गरीब को पक्का मकान, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत सहायता और किसानों से धान खरीदी सहित सभी लोगों की बेहतरी सुनिश्चित करना है। शिविर में उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। समाधान शिविर में विधायक धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव, बिल्हा जनपद अध्यक्ष राम कुमार कौशिक, उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एडीएम आर ए कुरुवंशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण मौजूद थे। लगभग 4300 आवेदन मिले जिनमें से 4200 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।

See also  बैंकर्सक्लब ने इंदौर में रखा कदम, अनुभवी रिटायर्ड बैंकर्स के सहयोग से एमएसएमई को प्रदान करेगा फाइनेंशियल एडवाइज़री सर्विसेस…

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। किसी को भी दफ्तरों के चक्कर लगाने की कतई जरूरत नहीं है। आप लोगों की समस्या को देखते हुए ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू किए गए सुशासन तिहार की शुरूआत की गई है। चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्री, विधायक, अधिकारीगण शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गरीब और किसानों के दर्द को समझते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम आवास योजना की शुरूआत कर हर गरीब के पक्के मकान के सपने को साकार किया है। यहां भी शिविर में लगभग 1500 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन सुचारू रूप से किया जा रहा है। इन योजनाओं से हम विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेंगे।

See also  संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित, चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के जरिए लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। वे लगातार राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। राज्य सरकार जनता की भलाई और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कमिश्नर सुनील जैन ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासकीय कार्यो में पारदर्शिता आए और येाजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले चरण में अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन नहीं दिया था वे अब भी आवेदन शिविर में दे सकते हैं। कार्यक्रम को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।

शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को स्प्रेयर, लपेटा पाईप, राशन कार्ड, मछली पालन के लिए महाजाल, जॉब कार्ड, वयवंदन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, किसान किताब, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।

Advertisment

वेद परसदा शिविर में 8274 आवेदनों का निराकरण-

See also  बड़ा हादसा : दिल्ली में भरभराकर ढह गई 4 मंजिला इमारत; मलबे में दबे 12 लोग

मस्तूरी ब्लॉक के वेद परसदा में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवी बिनझवार, उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर संजय अग्रवाल शामिल हुए। शिविर में कुल 8750 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई, जिनमें से 8274 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया। शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!