Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Operation Sindoor : कर दो सफाया! भारत के एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस का आया रिएक्शन…

Operation Sindoor : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद बुधवार को कहा कि उन्हें भारत के सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट पर एयर स्ट्राइक के बाद रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है. जय हिंद!” कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया. हम सशस्त्र बलों के दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं. पहलगाम हमले के बाद से कांग्रेस स्पष्ट रूप से सशस्त्र बलों के साथ है, सरकार सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी.

See also  CG NEWS : कटर दिखाकर पुलिसकर्मी से मारपीट, वर्दी फाड़कर दी थी गाड़ी जलाने की धमकी, 4 आरोपी गिरफ्तार…

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सशस्त्र बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत की यह अडिग नीति होनी चाहिए कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवाद के सभी स्रोतों का पूरी तरह से सफाया किया जाए, और यह नीति हमेशा सर्वोच्च राष्ट्रीय हित से प्रेरित होनी चाहिए.” उन्होंने कहा, “यह समय एकता और एकजुटता का है. 22 अप्रैल की रात से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह स्पष्ट रूप से कह रही है कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में राष्ट्र की कार्रवाई को लेकर सरकार को हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा. कांग्रेस पार्टी हमारे सशस्त्र बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.”

See also  राजनांदगांव जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया कार्यभार ग्रहण...

आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए
भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये. इनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश- ए- मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!