Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक में करोड़ों की हेराफेरी, 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज…

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के एक से बढ़कर एक मामले उजागर हो रहे हैं ऐसा ही एक मामला बरमकेला स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक शाखा में 9.91 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का सामने आया है। डीएमआर खातों में संदेहास्पद ट्रांजेक्शन और नकद लेन-देन के जरिए 887 किसानों के खातों को शून्य कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार तात्कालिक शाखा प्रबंधक डीआर बाघमारे लेखाधिकारी, लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दो आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस बाकी लोगों की पतासाजी में जुटी है.
धोखाधड़ी अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 के बीच हुई है। शिकायतकर्ता अरविंद शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच में 9.91 करोड़ रुपए गबन की पुष्टि हुई है। आरोपियों ने मिलीभगत कर बैंक की राशि का दुरुपयोग किया है। इन लोगों ने निजी बैंक आईडी का इस्तेमाल कर किसानों के नाम पर खुले 887 डीआर केस/ऋण खातों से कुल 9,91,20,877.69 रुपए की राशि निकाली, जिसे फर्जी बाउचरों और ट्रांसफर के जरिए स्वयं, परिजनों और अन्य खातों में डाला था।

See also  बड़ा हादसा : दिल्ली में भरभराकर ढह गई 4 मंजिला इमारत; मलबे में दबे 12 लोग

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!