Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फ्रेडरिक मर्ज बने जर्मनी के नए चांसलर, पीएम मोदी ने दी बधाई…

बर्लिन। जर्मन रूढ़िवादी नेता फ्रेडरिक मर्ज को मंगलवार को संसद की तरफ से दूसरे दौर के मतदान में चांसलर चुना गया। सेंट्रल-वाम सोशल डेमोक्रेट्स के साथ उनके नए गठबंधन को पहले प्रयास में आश्चर्यजनक हार का सामना करना पड़ा था। फ्रेडरिक मर्ज ने भी अपनी नई जिम्मेदारी संभालते हुए देशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘मैं जर्मनी के चांसलर पद के लिए चुने जाने को कृतज्ञता और सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। मैं साहस और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करूंगा, क्योंकि हमारा देश मजबूत है और इससे भी ज्यादा कर सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रेडरिक मर्ज को जर्मनी का नया फेडरल चांसलर बनने पर दिल से बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि वे चांसलर मर्ज़ के साथ मिलकर भारत और जर्मनी के रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जर्मनी के फेडरल चांसलर का पद संभालने पर फेडरिक मर्ज को हार्दिक बधाई। मैं भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।

See also  भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े ने बैकुंठपुर विधान सभा हेतु लिया पहला नामांकन पत्र, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी व अन्य समर्थक रहे मौजूद, 26 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!