Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Donald Trump का दावा… हमास के कब्जे में अब केवल 21 बंधक बचे जीवित, 3 और की मौत…

वाशिंगटन : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए दावा किया है कि गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास के कब्जे में अब केवल 21 बंधक ही जीवित हैं। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में तीन और बंधकों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जिससे यह संख्या और कम हो गई है।

केवल 21 बंधक जीवित बचे

ट्रंप ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “आज की स्थिति में केवल 21 बंधक जीवित बचे हैं। पहले यह संख्या 24 मानी जा रही थी, लेकिन अब तीन और बंधकों की मौत हो चुकी है।” उन्होंने इन बंधकों की पहचान उजागर नहीं की और यह भी स्पष्ट नहीं किया कि इस जानकारी का स्रोत क्या है या किस आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया।

See also  कब्रिस्तान में तंत्र-मंत्र का खूनी खेल मासूम की लाश के साथ दरिंदगी…

हमास के हमले के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अगवा

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमास के हमले के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों को अगवा किया गया था। इन बंधकों में अमेरिकी नागरिक एडन एलेक्जेंडर भी शामिल हैं, जिनके जीवित होने की अब भी उम्मीद की जा रही है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि हमास के पास कई अन्य अमेरिकी नागरिकों के शव भी हैं।

Advertisment

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय हमास और इजराइल के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने और बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए कूटनीतिक प्रयासों को तेज कर रहा है। हालांकि ट्रंप का यह दावा आधिकारिक रूप से किसी सरकारी एजेंसी द्वारा अभी तक पुष्टि नहीं किया गया है। इस बयान से बंधकों के परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। वे अब भी अपने प्रियजनों की सलामती और सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने भी सभी पक्षों से अपील की है कि बंधकों को मानवीय आधार पर तुरंत रिहा किया जाए।

See also  RAIPUR BREAKING : राजधानी में लड़कियों के गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर की जमकर मारपीट…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!