Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुशासन तिहार : कोरबा के मदनपुर में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, विष्णुदेव साय सुनेंगे लोगों की समस्याएं और करेंगे समाधान…

कोरबा। सुशासन तिहार के अंतर्गत सीएम विष्णुदेव साय कोरबा जिले के मदनपुर पहुंचे, जहां वे समाधान शिविर में शामिल होंगे. हैलीपैड पर अपने मुखिया को देखने बड़ी संख्या में जनता पहुंची है. हैलीपैड पर सीएम साय का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया. सीएम की अगुवानी करने जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में साय सरकार सुशासन तिहार मना रही है. सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. सीएम साय कोरबा के मदनपुर पहुंचे हैं, जहां वे लोगों की समस्याओं और मांगों को सुनेंगे और समाधान करेंगे.

See also  सक्ती विधानसभा क्षेत्र के हथनेवरा गांव जनसंपर्क में पहुंचे डॉ चरणदास महंत, लोगों का मिल रहा गजब का जन समर्थन...

इससे पहले आज सीएम साय ने सक्ती जिले के करिगांव में सौगातों का पिटारा खोला. यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नया पंचायत भवन के निर्माण से लेकर मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणाएं की.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!