Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:124 साल बाद मई में दूसरी बार दर्ज हुई सबसे अधिक बारिश…

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में आज बारिश हुई, जिसमें दिल्ली, यूपी और हरियाणा के कई जिले शामिल रहे। इसे लेकर आईएमडी यानी इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने एक रिपोर्ट भी जारी की, जिसमें उन्होंने आंकड़े दिए जो चौंकाने वाले हैं। आईएमडी के मुताबिक, नई दिल्ली में 124 साल बाद यानी 1901 के दूसरी बार सबसे अधिक बारिश मई माह में दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा बारिश इन 124 सालों में महज एक बार 2021 में दर्ज की गई थी।

आईएमडी ने कहा, साल 1901 के बाद से मई में 24 घंटे में दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। आज सुबह 8:30 बजे तक, दिल्ली में 77 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, 1901 के बाद से मई में दूसरी बार सबसे अधिक एक दिन में बारिश दर्ज की गई है, इससे पहले 20 मई 2021 को सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई थी, जो कि एक दिन में 119.3 मिमी दर्ज की गई थी।

See also  रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

क्यों हुई यह बारिश?

आईएमडी ने कहा कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से बने नमी के कारण हुई मूसलाधार बारिश के कारण यह बारिश हुई। आईएमडी ने कहा अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से बने एरिया में बनी नमी और हवा के साथ-साथ निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में लगातार अनुकूल समकालिक स्थितियों ने भारी बारिश को बढ़ावा दिया।

हरियाणा, यूपी और दिल्ली में हुई कई मौंते

Advertisment

जानकारी दे दें कि दिल्ली में हुई इस मूसलाधार बारिश के नजफगढ़ में 4 मौतें हुईं, साथ ही गाड़ियों के ट्रैफिक में फंसने और कई फ्लाइट के लेट-लतीफ होने की खबर सामने आई। दिल्ली में बारिश के साथ ही तेज तूफान भी आया, जिस कारण 40 फ्लाइट लेट हो गई।

See also  युवाओं के समग्र विकास में उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका - हरिचंदन, सरकार की पहली प्राथमिकता बस्तर और सरगुजा के विकास की है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

इधर यूपी में भी कई जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की खबरें सामने आईं। यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से पिछले चौबीस घंटे में 5 लोगों की मौत हो गई है। लोगों की मौतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुआवजे देने की भी घोषणा की। सीएम ने इन दुर्घटनाओं में हुई जनहानि और घायलों के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही जिलाधिकारियों तत्काल मुआवजे देने के लिए निर्देश दिया है।

हरियाणा के सभी 22 जिलों में भी सुबह आंधी के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। इसी दौरान आसमान से बिजली और तूफान से हुए नुकसान भी हुए। जिंद और हिसार में 2 घरों पर बिजली गई, इससे घरों को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं, तेज बारिश की वजह से हिसार में सुबह 5 बजे दो गाड़ियों टक्कर हो गई और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। फरीदाबाद में अंडरपास के पास पानी भरने के कार डूब गईं।

See also  C.G News : कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, धर्मांतरण पर दिया कड़ा बयान, बोले- मैं छत्तीसगढ़ का भांचा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!