Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

UPI New Rules: अब धोखे से भी दूसरे को नहीं जाएगा पेमेंट! सही आदमी को होंगे पैसे ट्रांसफर…

मुंबई : यूपीआई पेमेंट करने वाले करोड़ों लोगों यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया जा रहा है. NPCI की ओर से लाया जा रहा फीचर 30 जून तक लागू किया जाएगा. इसके बाद से आपकी पेमेंट और भी सेफ हो जाएगी. इस फीचर के आने के बाद से आपको यह पता चल जाएगा कि पैसे किसे भेजा जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेमेंट करने से पहले मोबाइल स्क्रीन पर जिसको आप पेमेंट कर रहे हैं उसका नाम आ जाएगा. यह नाम CBS ( कोर बैंकिंग सॉल्यूशन) के रिकॉर्ड में दर्ज के अनुसार दिखाई देगा. इससे यूपीआई पेमेंट के दौरान होने वाली धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी. इससे सही व्यक्ति तक पैसे ट्रांसफर होंगे.

See also  नपा इंजीनियर ने अपने चहेते ठेकेदार को अपात्र होने के बाद भी पात्र बनाकर 30 लाख का दे दिया ठेका, नपा इंजीनियर पर फर्जीवाडा कर चहेते फर्म को काम देने का लगा आरोप, मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री से की शिकायत...

अभी कौन सा नाम दिखता है
कुछ यूपीआई ऐप्स लोगों को और सेलर्स को पेमेंट ऐप में उनका नाम एडिट करने का ऑप्शन देते हैं. कुछ ऐप्स क्यूआर कोड से नाम ले लेते हैं. पहले तो ऐप्स उन नामों भी दिखाते थे जो कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल होते थे. ये सभी नाम कोर बैंकिंग सॉल्यूशन में दर्ज नाम से अलग हो सकते हैं.

नए नियम में क्या बदल जाएगा
NPCI का नया नियम पर्सन टू पर्सन और P2PM दोनों तरह के ट्रांजेक्शन पर लागू होगा. पी 2 पी लेन देन उसे कहते हैं जो दो लोगों के बीच होता है. वहीं, पी2पीएम लेनदेन उसे कहते हैं जो छोटे बिजनेसमैन के साथ होता है. आपको एक उदाहरण के तौर पर बताइए तो अगर आपने किसी जनरल स्टोर, छोटी दुकान वाले को पेमेंट किया तो वो पी2पीएम कहलाता है. वहीं अगर आपने किसी दोस्त को पैसे ट्रांसफर किए तो वो पी2पी लेनदेन कहलाता है.

See also  रायगढ़ के युवक से पति-पत्नी ने 15 लाख ठगे:खुद को सिम्स का डॉक्टर बताकर धोखाधड़ी; एक ही मकान का 3 लोगों से सौदा किया

नाम दिखने का तरीका बदल जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए नियम से पेमेंट करने का तरीका नहीं बदलेगा, बल्कि नाम दिखने का तरीका बदल जाएगा. पेमेंट से पहले जो नाम ऐप में आएगा वो वेरिफाई नाम होगा यानी बैंकिंग रिकॉर्ड में दर्ज नाम होगा. ऐसा होने पर गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने से खतरा कम हो जाएगा और आपको पेमेंट करने में काफी आसानी होगी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!