Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भाजपा नेत्री महिला ने बाइक और साइकिल की सीट पर चलाया ब्लेड,CCTV में कैद हो गई करतूत, थाने में हुई शिकायत…

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के अरिहंत अपार्टमेंट में रहने वाली भाजपा नेत्री महिला ने दो नाबालिग के साथ मिलकर पार्किंग के खड़ी करीब 10 बाइक और बच्चों के साइकिल के सीट पर ब्लेड चला दी, महिला और नाबालिग की यह करतूत पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अपार्टमेंट में रहने वालों ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

सिविल लाइन क्षेत्र अन्तर्गत अरिहंत अपार्टमेंट में रहने वालों ने पुलिस को बताया कि अपार्टमेंट में रहने वाली एक भाजपा नेत्री महिला और उसके बच्चे वहां रहने वालों को आए दिन परेशान करते हैं। बीती रात महिला और उसके बच्चे पार्किंग में खड़े वाहनों की सीट पर ब्लेड चलाने लगे। इससे सीट फट गई। सुबह जब अपार्टमेंट के लोगों ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया तो उसमें महिला और उसके बच्चों की करतूत कैद थी। इसे लेकर अपार्टमेंट के लोग सीधे थाने पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत करते हुए महिला पर कार्रवाई की मांग की है।अपार्टमेंट वालो ने बताया कि गाड़ियों कि सीट फटने से नुकसान हुआ है।

See also  रीपा से जुड़कर मजदूर से मालिक बने लखन, ग्राम पंचायत पचेड़ा के लखन कश्यप के साथ युवा तय कर रहे उद्यमी बनने का सफर...

थाना प्रभारी बोले,महिला के खिलाफ मिली है शिकायत

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया की महिला के खिलाफ शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!