Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर से 4 लाख की दिनदहा़ड़े लूट, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे, पुलिस कर रही आरोपियें की तलाश…

CG NEWS: कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर से 4 लाख की दिनदहा़ड़े लूट, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे, पुलिस कर रही आरोपियें की तलाश…

रायपुर। रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित समता कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। अज्ञात चार बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर महावीर शर्मा से 4 लाख 40 हजार रुपए नगद, मोबाइल फोन और एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने मैनेजर को लूटने के साथ उसकी बुरी तरह पिटाई भी कर दी।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  अब अटक-अटक कर नहीं, सांय-सांय जाएगी मितानिन बहनों के बैंक खाते में राशिः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!