Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जीत के साथ कोलकाता की आस बरकरार…

नई दिल्ली। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और लगातार दूसरा मुकाबला हार गई। केकेआर के लिए नरेन ने तीन और वरुण ने दो विकेट लिए जबकि अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल को एक-एक सफलता मिली।

घर से बाहर दिल्ली की तीसरी हार

दिल्ली ने इस सत्र में अबतक कुल चार मुकाबले अपने घर में खेले हैं। इनमें उन्होंने तीन मैच गंवाए जबकि एक में उन्हें सुपरओवर में जीत मिली है। वहीं, घर से बाहर अक्षर पटेल की टीम ने छह में से पांच मुकाबले जीते जबकि एक में उन्हें शिकस्त मिली है। मंगलवार को इस जीत के साथ कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ की आस बरकरार रखी है। उनके खाते में नौ अंक हो गए और उनका नेट रन रेट 0.271 हो गया है। वहीं, दिल्ली 12 अंक और 0.362 का नेट रन रेट लेकर चौथे स्थान पर है।

See also  CG Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। अनुकूल रॉय ने पहले ही ओवर में अभिषेक पोरेल को रसेल के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर आए करुण नायर 15 और केएल राहुल सात रन बना पाए।

Advertisment

चौथे विकेट के लिए फाफ डुप्लेसिस को कप्तान अक्षर पटेल का साथ मिला। दोनों के बीच 42 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी हुई। नरेन ने अक्षर को अपना शिकार बनाया। वह चार चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फाफ डुप्लेसिस ने 31 गेंदों में इस सत्र का अपना दूसरा पचासा पूरा किया। वह 45 गेंदों में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली के लिए विप्रज निगम ने 38 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने एक रन, आशुतोष शर्मा ने सात रन और मिचेल स्टार्क खाता खोले बगैर आउट हो गए। वहीं, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव क्रमश: दो और एक रन बनाकर नाबाद रहे।

See also  अब छात्राओं को स्कूल आने जाने में नहीं होगी परेशानी, शा. हाईस्कूल लछनपुर में निःशुल्क साइकिलें वितरित...

कोलकाता की पारी

इस मैच में रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। स्टार्क ने गुरबाज को अपना शिकार बनाया। वह 12 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विप्रज निगम ने सुनील नरेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अजिंक्य रहाणे ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 26 रन बनाने में कामयाब हुए। अंगकृष रघुवंशी ने रिंकू सिंह के साथ दिल्ली पर दबाव डालने की कोशिश की और 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। चमीरा ने रघुवंशी को पवेलियन की राह दिखाई। वह 32 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए जबकि रिंकू ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 36 रनों की अच्छी पारी खेली। वहीं, वेंकटेश अय्यर का बल्ला आज खामोश रहा। वह सिर्फ सात रन बना सके जबकि रसेल अपने जन्मदिन की रोज 17 रन बनाकर रनआउट हो गए। रोवमैन पॉवेल ने पांच रन बनाए और अनुकूल रॉय खाता भी नहीं खोल पाए। हर्षित राणा खाता खोले बिना नाबाद रहे और वरुण चक्रवर्ती ने एक* रन बनाया। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए जबकि विप्रज निगम और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। वहीं, दुष्मंथा चमीरा ने एक सफलता अपने नाम की।

See also  Gas Cylinder Blast : सक्ती : पति-पत्नी सामान लेने गए बाहर, घर में सो रहा था 4 साल का बेटा, अचानक गैस सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, आग बुझाने की कोशिश में 9 लोग झुलसे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!